उत्तर प्रदेश देश राजनीति

मुलायम के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, शेयर की उनके साथ जुड़ी हुई अपनी यादें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने आज 82 साल की उम्र में गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital, Gurugram) में अंति‍म सांस ली। वे कई दिनों वेंटिलेटर पर थे, लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।


पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, “मुलायम सिंह यादव ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे।”

Share:

Next Post

वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच EAC-PM का दावा, 2022-23 में भारत सात फीसदी की वृद्धि दर्ज करेगा

Mon Oct 10 , 2022
नई दिल्ली। एक ओर जहां दुनियाभर के अर्थशास्त्री वैश्विक मंदी की संभावनाएं जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्य संजीव सान्याल ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने रविवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारत दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप […]