बड़ी खबर

विदेश दौरे से लौटे PM मोदी, दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर उप-राज्यपाल से की बात

नई दिल्ली (New Delhi)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार को फ्रांस (France) और संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) की तीन दिन यात्रा के बाद दिल्ली (Delhi) लौट आए हैं। राजधानी के एएफएस पालम एयरपोर्ट (AFS Palam Airport) पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को लेकर हालात की जानकारी ली। उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से फोन पर बाढ़ जैसे हालात से निपटने को लेकर हुए इंतजाम पर बात की।


राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के बीच यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। जिस कारण राष्ट्रीय राजधानी पानी-पानी हो गई है। हालांकि अब यमुना का जलस्तर घटने लगा है, बावजूद इसके कई इलाकों में अब भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं विदेश दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने को लेकर एलजी वीके सक्सेना से फोन पर बात की और राहत कार्यों को लेकर जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 10 बजे तक यमुना का जलस्तर 206.87 मीटर तक पहुंच गया है, जो पूर्व की अपेक्षा काफी कम है। मतलब यमुना में जलस्तर घट रहा है। वहीं, शनिवार शाम को दिल्ली में हुई तेज बारिश के बाद मौसम विभाग ने रविवार यानि 16 जुलाई के लिए भी बारिश की संभावना जताई है।

Share:

Next Post

रविवार का राशिफल

Sun Jul 16 , 2023
युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.33, सूर्यास्त 06.55, ऋतु – वर्षा श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, रविवार, 16 जुलाई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]