img-fluid

NEET स्टूडेंट समय से पहुंच जाएं परीक्षा केंद्र, इसके लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रुके रहे PM मोदी

June 21, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार को) स्टूडेंट्स की सुविधा को प्रॉयरिटी देते हुए एक ऐसा स्टेप उठाया जिसकी चर्चा हो रही है। सूत्रों के अनुसार, दोपहर 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद PM मोदी ने सीधे अपने आवास जाने की जगह कुछ वक्त तक दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रुकने का निर्णय किया।


  • जान लें कि आज देशभर में हो रहा NEET एग्जाम दोपहर 2 बजे शुरू होना था। बड़ी संख्या में स्टूडेंट और उनके अभिभावक एग्जाम सेंटर की तरफ जा रहे थे। ऐसे में PM मोदी के काफिले की आवाजाही की वजह से दिल्ली की कुछ सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका थी। इसी के मद्देनजर PM मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने में देरी की ताकि स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर तक वक्त पर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

    सूत्रों के मुताबिक, PM मोदी ने यह फैसला यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने और स्टूडेंट्स की सुविधा के मद्देनजर लिया। इससे दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक सुचारू बना रहा और एग्जाम देने जा रहे स्टूडेंट्स को देरी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्हें किसी भी तरह के ट्रैफिक की परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।

    Share:

  • TMC का अल्पसंख्यक सेल भी टूटा! प्रदेश अध्यक्ष मोशरेफ हुसैन ने दिया पद से इस्तीफा

    Sun Jun 21 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सियासत से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। TMC के भीतर मची आंतरिक कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है, जिससे टीएमसी का अल्पसंख्यक सेल भी टूटता हुआ नजर आ रहा है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के माइनॉरिटी सेल के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved