क्राइम देश

एक ही परिवार के 4 युवतियों को अपने जाल में फंसाकर किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार


दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में एक ही परिवार की चार महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पिछले हफ्ते एक ही आरोपी के खिलाफ एक ही घर से चार लोगों के द्वारा रेप का केस दर्ज होने के बाद पूरे पुलिस महकमें में हडकंप मच गया था। पीड़िताओं में तीन सगी बहन व एक बड़ी बहन की बेटी है। साथ ही पुलिस ने दो अन्य आरोपियों में एक की पहचान कर ली है।

एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमने केस की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की थी। जिसकी अगुवाई एएसपी अनिल सिंह चौहान और एससी, एसटी सैल के डीएसपी सत्यनारायण कर रहे थे। टीम ने मुख्य आरोपी विष्णु उर्फ विक्रम गुर्जर निवासी धान्या का बंध को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में दो अन्य आरोपियों में एक ही पहचान कर ली है और उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में पीड़िताओं में तीन नाबालिग हैं। इस मामले में चार मामले दर्ज कराए थे। इनमें 21 जनवरी को 2, 22 व 23 जनवरी को एक-एक मामला दर्ज कराया था। पीड़िताओं ने बताया था कि, वह आरोपी के ढाबे में काम करती थी, उसी दौरान आरोपी ने अपनी हैवानियत का शिकार बनाया था।

इस शर्मसार कर देने वाली घटना के एक सप्ताह बाद गुरुवार को सूबे की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश पीड़ित परिवार से मिली व पीड़िताओं एवं उनकी मां से घटना की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि, यह बहुत ही गंभीर घटना है, लेकिन हमारी सरकार ने इसे संज्ञान में लिया है। साथ ही आरोपियों को फास्टट्रैक के जरिए जल्द उसे सजा दिलाई जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि, हम सरकार को प्रस्ताव भेजकर कहेंगे कि आप सभी को नियमानुसार आर्थिक सहायता भी दी जाए।

Share:

Next Post

पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सिंघु बॉर्डर पर हुआ हंगामा, SHO सहित 5 पुलिसकर्मी घायल

Fri Jan 29 , 2021
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर पर जारी धरनास्थल पर शुक्रवार को भारी हंगामा जारी है। धरने पर बैठे किसानों को हटाने की मांग कर रहे कुछ लोगों ने किसानों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर पथराव शुरू कर दिया। इस हंगामे के दौरान अलीपुर थाने के एसएचओ सहित पांच पुलिस […]