देश मनोरंजन

‘Hindustani Bhau’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छात्रों को उकसाने का आरोप

मुंबई। महाराष्ट्र और देश कि आर्थिक राजधानी मुंबई के धारावी में सोमवार को छात्रों द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन (Offline 10th 12th Exams) ना होकर ऑनलाइन की जाने पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया था। सरकार के न मानने पर छात्र लगातार विरोध कर रहे हैं, इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज भी हुआ है। मुंबई (Protest in Mumbai) के अलावा पुणे, नागपुर, औरंगाबाद में भी छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं। कुछ जगहों पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है। अब इस मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) को गिरफ्तार किया गया है।

उन पर आरोप है कि हिंदुस्तानी भाऊ ने प्रदर्शन से पहले छात्रों को सरकार के खिलाफ भड़काया और उकसाया था। उन्ही के कहने पर छात्रों ने स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के मुंबई स्थित घर के बाहर प्रदर्शन किया था। उसके बाद ही छात्र सड़क पर आए प्रदर्शन शुरू हो गया। इसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच की जा रही है। हिंदुस्तानी भाऊ के अलावा और भी कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।


बीजेपी (BJP) छात्रों की मांगों के साथ खड़ी हुई है और इन्हें जायज मान रही है। पुलिस के लाठीचार्ज को भी गलत बताया गया है और राज्य की ठाकरे सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। इस बवाल के बीच बोर्ड ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी तय समय पर ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी। 10वीं के एग्‍जाम 25 फरवरी से जबकि 12वीं के एग्जाम 14 फरवरी से शुरू कर दिए जाएंगे।

Share:

Next Post

इस वीडियो में वाणी कपूर का दिखा बोल्‍ड अवतार, कैमरा देख नीचे खींचने लगी पैंट

Tue Feb 1 , 2022
मुंबई। वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की अदाओं के फैंस दीवाने हैं. यहां तक कि उनके हर वीडियो और तस्वीरों का फैंस बेसब्री से इंतजार भी करते हैं. इस बीच वाणी कपूर(Vaani Kapoor) का सोशल मीडिया पर इतना बोल्ड वीडियो (bold video) सामने आया है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि आखिर एक्ट्रेस (actress) कैमरा देखते […]