img-fluid

प्रदीप मिश्रा ने रद्द की शिव पुराण कथा, भारत-पाक तनाव के चलते लिया बड़ा फैसला

  • May 10, 2025

    सेहोर। देशभर में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) की शिव महापुराण कथा (Shiva Mahapuran story) का श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार करते हैं। पंडित मिश्रा ने भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए झारखंड में होने वाली शिव पुराण कथा को रद्द कर दिया है। पंडित मिश्रा ने प्रशासन की गाइडलाइन और मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है। यह आयोजन झारखंड के रांची-गुमला फोरलेन पर होना था। कथा बाबा चरैया नाथ धाम, ग्राम मुर्मू में 13 से 17 मई 2025 को दोपहर 1 से 4 बजे तक आयोजित होने वाली थी।

    भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत का बच्चा-बच्चा देश के सैनिकों के साथ है। देश के सैनिक पाकिस्तान को मुहं तोड़ जवाब दे रहे हैं। देश के सैनिकों के साथ पूरा भारत खड़ा हुआ है। देश के सम्मान के लिए कहा कि पंडित मिश्रा ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि प्रशासन की गाइडलाइन और मौजूदा स्थिति को देखते हुए झारखंड में होने वाली शिव पुराण कथा को रद्द कर दिया। यह कथा 13 से 17 मई 2025 को दोपहर 1से 4 बजे तक बाबा चरैया नाथ धाम ग्राम-मुर्मू, राँची- गुमला फोरलेन गुमला, झारखण्ड में होने वाली थी।


    पंडित मिश्रा ने सभी लोगों से देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सभी से भारत माता की जय का उद्घोष करने का आह्वान किया। उन्होंने आनंदित रहने की श्रद्धालुओं से अपील की। ज्ञात रहे इस समय भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के कारण चारों तरफ प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है। कोई भी अनहोनी को लेकर प्रशासन और सरकार पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। देश की सेना पाकिस्तान के नापाक इरादों को लगातार असफल कर रही है।

    Share:

    जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, इतनी थी तीव्रता

    Sat May 10 , 2025
    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) की धरती भूकंप के झटकों से डोल गई। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट 20 सेकेंड पर भूकंप के झटके (Tremors of earthquake) महसूस किए गए। ये जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी ने दी है। शनिवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के किश्तवार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved