भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

‘धर्म संवाद’ के लिए भगवा रंग में रंगा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय

  • मठ-मंदिरों के पुजारी, महंत और धर्माचार्यों जुटेंगे

भोपाल। प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिन्दुत्व बड़ा मुद्दा रहने वाला है। इससे पहले कांग्रेस अपनी छवि बदलने में लगी है। यही वजह है कि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय भगवा रंग में रंग गया है। पीसीसी में आज धर्म संवाद का आयोजन रखा गया है। जिसमें प्रदेश भर से मठ, मंदिरों के पुजारी, महंत एवं धर्माचार्य शिरकत करने पहुंचे रहे हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ सभी धर्माचार्यों को संबाधित करेंगे। जिसमें में ‘सॉफ्ट- हिदुत्व की बात की जाएगी।


कमलनाथ कई मर्तबा यह कह चुके हैं कि कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी से नहीं बल्कि उसके संगठन से है। कमलनाथ के इस बयान का असर कांग्रेस में भी नजर आता दिख रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस विरोधी दल भाजपा के हार्डकोर हिंदुत्व के मुकाबले सॉफ्ट हिंदुत्व के मुद्दे को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। प्रदेश कार्यालय पूरी तरह भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। धर्म संवाद में कमलनाथ भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के पहले पूरे पीसीसी कार्यालय में भगवा रंग के झंडे लगाए गए हैं। खास बात यह है कि धर्म संवाद में मप्र के मठ, मंदिरों के सरकारीकरण को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही मंदिरों पर सरकारी अफसरों द्वारा लगाई जा रही बंदिशों को रोकने के लिए भी रणनीति पर चर्चा होगी। पिछले कई सालों से साधु, संत, पुजारी मंदिरों और धार्मिक क्षेत्रों के सरकारी करण का विरोध कर रहे हैं।

Share:

Next Post

मप्र भाजपा को नहीं मिलेंगे सह संगठन मंत्री

Sun Apr 2 , 2023
भोपाल। प्रदेश भाजपा संगठन में दो संगठन मंत्रियों की तैनाती को लेकर साल भर से लगाई जा रही तमाम अटकलों पर अब पूर्णविराम लग दिया है। दरअसल, हाल ही में हरियाणा में हुई संघ की होली बैठक में इससे जुड़े तमाम निर्णय लिए जा चुके हैं। ऐेसे में किसी भी प्रचारक को अब मप्र भाजपा […]