इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

महाराजवाड़ा के बाद एक और होटल खड़ी करने की तैयारी

उज्जैन में विस्तार की तैयारी में पर्यटन विभाग…

उज्जैन के ग्रैंड होटल को अधिगृहीत करने के लिए पत्र लिख रहा है पर्यटन विभाग

इंदौर, नासेरा मंसूरी। श्री महाकाल महालोक (Shri Mahakal Mahalok) बनने के बाद उज्जैन (Ujjian) में धार्मिक पर्यटन में हुए इजाफे के चलते अब पर्यटन विभाग उज्जैन (Tourism Department Ujjain) में कई योजनाएं लाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में पिछले दिनों महाराजवाड़ा को पर्यटन विभाग ने रिनोवेट करने का काम शुरू कर दिया है। इसी के साथ अब उज्जैन (Ujjain) के ग्रैंड होटल को भी पर्यटन विभाग अधिगृहीत करने की तैयारी में है। इसके बाद पर्यटन विकास निगम (Tourism Development Corporation) के उज्जैन में पांच होटल हो जाएंगे।

उज्जैन का ग्रैंड होटल काफी बड़ा और हेरिटेज प्रॉपर्टी है, जिसमें कई कमरों के साथ सामने इतना बड़ा लॉन है कि 1 हजार लोगों के साथ कोई भी समारोह आयोजित किया जा सकता है। हालांकि इस प्रॉपर्टी के अधिग्रहण को लेकर कई सालों से पर्यटन विभाग प्रयास कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष रुचि उज्जैन के विकास कार्यों में होने के चलते इस काम को तेजी मिल रही है। इस संबंध में प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग से प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन विभाग को संभवत: आज एक पत्र लिखा जाएगा। अधिग्रहण के बाद पर्यटन विभाग इसे रिनोवेट करने का काम शुरू करता है तो इसके रिनोवेशन में ही करीब 2 साल लग जाएंगे। विभाग इसे नए सिरे से संवारेगा।

उज्जैन में पहले से विभाग के तीन होटल
मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के उज्जैन में पहले से तीन होटल मौजूद हैं, जो श्री महाकाल महालोक बनने के बाद कभी भी खाली नहीं रहे। ये होटल अवंतिका, उज्जैनी और शिप्रा हैं। अवंतिका में 32, उज्जैनी में 33 और शिप्रा रेसीडेंसी में 43 कमरे हैं। इसके अलावा उज्जैन में उज्जैन दर्शन बस का संचालन भी पर्यटन विकास निगम कर रहा है, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। 32 सीटर बस में हर दिन 26 से 30 पर्यटक यात्रा कर रहे हैं। ये बस पांच से छह घंटे में उज्जैन के छह प्रमुख मंदिरों में पर्यटकों को दर्शन करवा रही है। इस बस को विभाग यहां अक्टूबर 2022 से चला रहा है। विभाग इसके लिए प्रति पर्यटक 90 रुपए (प्लस टैक्स) किराया वसूल रहा है। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की योजना होम स्टे में भी कई लोगों ने अपने घरों, फॉर्म हाउस को होम स्टे, फॉर्म स्टे में बदला है, जिसका सीधा लाभ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मिल रहा है।

महाराजवाड़ा मई-जून तक होगा पूरी तरह तैयार

महाराजवाड़ा को लेकर पर्यटन विभाग ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। 22 कमरों को रहने के लिए और दो कमरों को किचन और अन्य इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार मई-जून में यह होटल पूरी तरह रिनोवेट होकर तैयार होगा। उल्लेखनीय है कि महाराजवाड़ा में 10 करोड़ से ज्यादा के काम होना हैं। विभाग इसके संरक्षण, उन्नयन और विकास कार्य में 539.43 लाख, इंटीरियर और फर्नीचर पर 368.12 लाख और बिजली, एयरकंडीशनर पर 139.86 लाख रुपए खर्च कर रहा है।

Share:

Next Post

पूर्व मंत्री दीपक जोशी की 'घर वापसी' टली, कांग्रेस से जुड़े रहेंगे!

Mon Mar 11 , 2024
इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी (Former Chief Minister Kailash Joshi) के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Former minister Deepak Joshi) को लेकर आज सुबह बड़ी खबर सामने आई थी। कहा जा रहा था कि दीपक जोशी एक बार फिर घर वापसी कर सकते हैं। वो कांग्रेस का हाथ छोड़कर फिर से बीजेपी (BJP) में […]