img-fluid

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू

October 01, 2026

  • पूरे प्रदेश में 9 लाख युवा मतदाता हैं उन्हें मतदाता सूची में जोड़ेंगे

उज्जैन। चुनाव आयोग के निर्देश पर 18 साल की उम्र पूरी कर चुके या आगामी 1 जनवरी को 18 साल के होने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। अभी 28 से यह अभियान शुरू हुआ, जो 10 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें सभी पोलिंग बूथ पर छूटे हुए युवाओं के नाम जोडऩे के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा, वहीं जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू की गई है और आज इससे जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक भी रखी गई है।



  • एक तरफ देशभर में विपक्ष चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगा रहा है, जिसमें एसआईआर के जरिए लाखों-करोड़ों मतदाताओं को बाहर कर दिया गया। अभी चूंकि जेन-जी आंदोलन का भी हल्ला मचा है, जिसके चलते आयोग ने युवाओं को मतदाता सूची से जोडऩे का भी अभियान शुरू करवाया है, जो कि 28 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक सभी पोलिंग बूथों पर चलाया जा रहा है और बीएलओ 18 से 19 साल के छूटे हुए युवाओं के अलावा 1जनवरी को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के नाम भी सूची में शामिल करवाएंगे। पूरे प्रदेश में 5 करोड़ 42 लाख मतदाता सामने आए थे, जो पिछली बार सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम के चलते पता लगे। इनमें 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 9 लाख से अधिक बताई गई। अब इन्हीं युवा मतदाताओं को सूची में जोडऩे का अभियान शुरू किया है, जिसमें हाई सेकंडरी स्कूल-कॉलेज और संस्थाओं में भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और यहां पढऩे वाले विद्यार्थियों के साथ अन्य युवाओं से ऑनलाइन आवेदन भी लिए जा रहे हैं। फॉर्म-6 भी पोलिंग बूथों पर भरवाया जा रहा है और ऑनलाइन भी इस फॉर्म को भरा जा सकता है। 1 जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी कर लेने वाले युवा भी आवेदन कर सकते हैं। दूसरी तरफ जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती का काम किया गया था, अब दूसरे चरण में लोगों की गिनती की जाएगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved