img-fluid

बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण की तैयारी, 590 किलोमीटर तक होगी रेंज

October 29, 2026

डेस्क: भारत ने बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में संभावित मिसाइल परीक्षणों को लेकर नोटिफिकेशन (NOTAM) जारी किया है. जारी सूचना के मुताबिक, 29 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 के बीच चार अलग-अलग समय अवधि में मिसाइल परीक्षण किए जा सकते हैं. संभावित मिसाइल परीक्षणों के लिए अधिकतम 590 किलोमीटर तक का क्षेत्र निर्धारित किया गया है.

यह परीक्षण क्षेत्र ओडिशा के पास स्थित अब्दुल कलाम द्वीप के पास बंगाल की खाड़ी में बनाया गया है. मिसाइल परीक्षण के दौरान निर्धारित समुद्री क्षेत्र में उड़ानों पर प्रतिबंध से जुड़ी सूचना जारी की गई है. ऐसे नोटिफिकेशन का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र में विमानों और अन्य गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है. हालांकि, किसी प्रकार के मिसाइल का परीक्षण होना है, इसका जिक्र नहीं किया गया है.


  • 4 अलग-अलग समय अवधि में मिसाइल परीक्षण?

    • 29-30 अक्टूबर: 29 अक्टूबर सुबह 9 बजे से 30 अक्टूबर सुबह 11 बजे तक.
    • 2-3 नवंबर: 2 नवंबर दोपहर 2 बजे से 3 नवंबर शाम 4 बजे तक.
    • 5 नवंबर: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक.
    • 6 नवंबर: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक.
    • रेंज: 590 किलोमीटर तक की रेंज.

    जारी नोटिफिकेशन में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को संभावित मिसाइल परीक्षणों के लिए दर्शाया गया है. इसमें अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का भी जिक्र है. यह क्षेत्र भारत की सामरिक और समुद्री सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved