बड़ी खबर

राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने


देहरादून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने शुक्रवार को उत्तराखंड (Uttarakhand) के राजभवन स्थित (At Raj Bhavan) राज प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में (In Raj Pragyeshwar Mahadev Temple) विधिवत पूजा अर्चना के साथ (With Proper Worship) रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) किया (Performed) ।


इसके बाद राष्ट्रपति ने राजभवन स्थित नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) एवं प्रथम महिला गुरमीत कौर समेत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।

मसूरी में 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत को उन्नति और विकास के पद पर अग्रसर करना आप सबकी संवैधानिक जिम्मेदारी और नैतिक उत्तरदायित्व भी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोगों की समस्याओं को समझने के लिए आम लोगों से जुड़ना जरूरी है। आप सब जानते हैं कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से जूझ रही है इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

Share:

Next Post

कॉलेजियम की चर्चाओं को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

Fri Dec 9 , 2022
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने यह कहते हुए कि कॉलेजियम की चर्चाओं (Collegium Discussions) को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता (Cannot be Made Public) शुक्रवार को कॉलेजियम की बैठक (Collegium Meeting) को सूचना के अधिकार (RTI) के तहत लाने की (To Bring under) मांग करने वाली याचिका (Demand Petition) खारिज कर दी […]