img-fluid

प्रधानमंत्री मोदी आज सिक्किम और कल से UP दौरे पर, देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

April 27, 2026

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम (Sikkim) जाएंगे और 4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं ( projects) का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। वहीं, मंगलवार से यूपी (UP) के दो दिनी दौरे पर रहेंगे। वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6,350 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

पीएम मोदी सिक्किम को बुनियादी ढांचा, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम नामची के यांगांग में 100 बेड के आयुर्वेद अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। एनआईटी देओराली में 30 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।


  • कैसा रहेगा पीएम मोदी का सिक्किम दौरा?
    27 अप्रैल को दोपहर लगभग तीन बजे गंगटोक पहुंचेंगे। 28 अप्रैल को सुबह लगभग 9:30 बजे प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे। राज्य की पारिस्थितिक और पुष्प विरासत को प्रदर्शित करने के लिए स्वर्णजयंती मैत्री मंजरी पार्क को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विश्व स्तरीय ऑर्किड अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

    यूपी में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
    प्रधानमंत्री यूपी में मंगलवार को वाराणसी में महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें वाराणसी से पुणे व अयोध्या से मुंबई के बीच चलेंगी। बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेस का उद्घाटन करने हरदोई जाएंगे।

    29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
    प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6 लेन और हाई स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर है। करीब 36 हजार करोड़ की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय 10- 12 घंटे से घटकर करीब छह घंटे रह जाएगा।

    इमरजेंसी एयरस्ट्रिप : एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप भी बनाई गई है, जिसका इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति में किया जा सकता है।

    Share:

  • भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज, 70 फीसदी भारतीय उत्पादों को मिलेगा शुल्क मुक्त प्रवेश

    Mon Apr 27 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच व्यापारिक रिश्तों (Trade Relations) में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पिछले साल 22 दिसंबर को बातचीत पूरी होने की घोषणा के चार महीने से ज्यादा समय बाद भारत और न्यूजीलैंड सोमवार को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते का मकसद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved