img-fluid

वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

September 08, 2026


वडोदरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का (Projects worth over Rs. 35000 crore in Vadodara) शिलान्यास और लोकार्पण किया (Laid Foundation Stone and Inaugurated) ।


  • प्रधानमंत्री ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी के मैदान में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी का ये मैदान, अलग-अलग फील्ड में काम करने वाले सभी साथियों का साथ और विकास का ये उत्सव, यहां सब कुछ एक साथ हो रहा है।” प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में गुजरात के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “आज मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूं। थोड़ी देर पहले यहां देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।”

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने शहर में चलाए गए स्वच्छता अभियान को जन-भागीदारी का उदाहरण बताया और लोगों से इसे आने वाले गणेश उत्सव, नवरात्रि और दिवाली तक बनाए रखने की अपील की। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा में ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने इस अभियान के वीडियो देखे और शहर भर में लोगों की भागीदारी देखकर प्रभावित हुए। पीए मोदी ने कहा, “मैं कल एक वीडियो देख रहा था। मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया- वाह, मेरा वडोदरा!” उन्होंने शहर में उनके आगमन से पहले ‘स्वच्छता से स्वागत’ के तहत किए गए सफाई कार्य का जिक्र करते हुए यह बात कही।

    उन्होंने इस ‘सेवाभाव’ भरे स्वागत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने पिछले एक हफ्ते के दौरान वडोदरा के हर परिवार में स्वच्छता का माहौल बना दिया था। उन्होंने इस पहल को शहर के त्योहारी कैलेंडर से भी जोड़ा। पीएम ने कहा कि वडोदरा जल्द ही गणेशोत्सव और नवरात्रि की तैयारी करेगा, जिसके बाद दिवाली आएगी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जब इस बार गणेश जी आएंगे तो सारे आशीर्वाद वडोदरा पर बरसेंगे।” पीएम मोदी ने बाद में लोगों से इस अस्थायी स्वच्छता अभियान को स्थायी नागरिक प्रतिबद्धता में बदलने का आह्वान किया। गुजराती में उन्होंने वडोदरा के लोगों से कहा कि उनके दौरे से पहले किए गए काम के बाद अब शहर को फिर से गंदा न होने दें। उन्होंने कहा, “अब हम संकल्प लें कि हम वडोदरा को गंदा नहीं होने देंगे।”

    उन्होंने कहा, “इस वर्ष लाल किले से मैंने विकसित भारत के लिए संकल्प की सप्तधारा का आह्वान किया है। इस सप्तधारा में एक धारा गतिशक्ति की भी है। विकसित भारत के लिए हमें ऐसी कनेक्टिविटी चाहिए, जो सुगम भी हो और जमाने के हिसाब से जरा तेज भी हो।” वडोदरा को गतिशक्ति यूनिवर्सिटी का शहर बताते हुए पीएम ने कहा, “आज यहां से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की आखिरी कड़ियां भी जुड़ गई हैं। आज 2,800 किमी से अधिक का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट पूरा हो गया है। ये 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ है।” इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई सांसद और नेता मौजूद रहे।

    Share:

  • तेजी से विकसित हो रहे भारत की जीवनरेखा है डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Tue Sep 8 , 2026
    वडोदरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Dedicated Freight Corridor) तेजी से विकसित हो रहे भारत की जीवनरेखा है (Is Lifeline of rapidly developing India) । प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को देशभर में समर्पित माल गलियारा (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर-डीएफसी) नेटवर्क के पूरा होने को भारत की लॉजिस्टिक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved