भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Bhopal Central Jail में कैदी पर ब्लेड से हमला!

भोपाल। राजधानी की सेंट्रल जेल (Central Jail) में एक कुख्यात कैदी पर जानलेवा हमले की चर्चा जोरों पर है। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से हमले की खबर से सिरे से खारिज किया जा रहा है। वहीं सूत्रों का दावा है कि वारदात को पुरानी रंजिश पर से अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार भोपाल सेंट्रल जेल (Bhopal Central Jail) में बदमाश यासीन उर्फ मजिस्ट्रेड बंद है। इसी जेल में बदमाश राजा भी बंद है। करीब तीन दिन पहले राजा ने यासीन पर ब्लेड से हमला किया है। उसके चहरे पर दो वार किए गए हैं। सूत्रों की माने तो यासीन की नाक और गाल पर गेहरे घाव आए हैं। घटना के बाद यासीन और राजा को अलग-अलग सेल में अकेला रखा गया है। चर्चाओ की अगर माने तो राजा बदमाश जुबैर मौलाना का गुर्गा है। यासीन और जुबैर मौलाना गैंग में पूर्व में भी कई बार खूनी संघर्ष हो चुके हैं। विवाद की शुरुआत एक लड़की के कारण हुई थी। यासीन युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताता था। जबकि जुबैर भी उससे प्रेम करता है।

Share:

Next Post

Bengal : 14 मार्च को जारी होगा BJP का घोषणा पत्र, "सोनार बांग्ला विजन डॉक्यूमेंट" दिया गया नाम

Tue Mar 9 , 2021
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में सरकार के गठन का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी आगामी 14 मार्च को विधानसभा चुनाव के लिये घोषणा पत्र जारी करेगी।इस दौरान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। घोषणा पत्र को “सोनार बांग्ला विजन डॉक्यूमेंट” नाम दिया गया है। मंगलवार को यह जानकारी प्रदेश भाजपा ने दी […]