
नई दिल्ली। बिहार और असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। लाखों की संख्या में लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बाढ़ से प्रभावित जनजीवन पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से लोगों की मदद करने की अपील की है।
प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “असम, बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। लाखों लोगों पर संकट के बादल छाए हुए हैं।” इस दौरान उन्होंने बाढ़ की भयावहता को दिखाते हुए तस्वीर भी साझा की है।कांग्रेस नेता ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हम तत्पर हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं से अपील करती हूं कि प्रभावित लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास करें।
उल्लेखनीय है कि बाढ़ से असम के 25 जिलोन में बाढ़ की स्थिति है, जिससे 70 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार के आठ जिले दरभंगा, खगड़िया, सीतामढ़ी, मुंगेर, छपरा, मधुबनी, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर बाढ़ की चपेट में हैं। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved