उत्तर प्रदेश बड़ी खबर राजनीति

प्रियंका गांधी का ऐलान, UP elections अकेले लड़ेगी Congress, हर सीट पर उतारेंगे उम्मीदवार

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव (UP assembly elections) को लेकर कांग्रेस (Congress) की पतवार इसबार प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने थाम रखी है। प्रियंका गांधी ((Priyanka Gandhi)) ने यूपी चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। यदि कांग्रेस को जीतना होगा तो पार्टी अपने दम पर जीतेगी। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि पार्टी प्रदेश की हर सीट पर कांग्रेस कार्यकर्ता को उम्मीदवार (candidates on every seat) बनाएगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में न सपा लड़ रही है और ना ही बसपा, सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कोरोना वायरस हो या कोई और संकट, कांग्रेस के कार्यकर्ता ही हैं जो लोगों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने सवाल किया कि क्या उन्नाव, लखीमपुर खीरी या हाथरस की घटनाओं के खिलाफ सपा या बसपा के लोग खड़े हुए थे? कांग्रेस ने संघर्ष किया।


प्रियंका गांधी ने कहा कि जो आजादी के लिए नहीं लड़े वे स्वतंत्रता का सम्मान नहीं कर सकते. जो व्यक्ति घर बनाता है, उसके मन में इसके लिए अलग तरह का प्यार रहता है लेकिन आने वाली पीढ़ी को जब ये मुफ्त में मिलता है तो उसके मन में अलग तरह की भावना रहती है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को निशाने पर लेते हुए कहा कि इसीलिए वे आजादी की अहमियत नहीं समझ पा रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस केवल विकास नहीं लाई, हम सद्भाव भी लेकर आए।

उन्होंने कहा कि हमने पंक्ति के अंत में खड़े व्यक्ति को प्राथमिकता दी है और हमारी हर नीति में हमेशा पिछड़ों को प्राथमिकता दी गई है. प्रियंका गांधी ने जयंती पर पंडित नेहरू को भी याद किया और कहा कि उन्होंने अपनी कितान में भारत माता की जय के नारे को लेकर लिखा था. भारत माता की जय नारे का अर्थ है जय किसान, जय सैनिक, जय कार्यकर्ता, जय महिलाएं. उस स्वतंत्रता का अर्थ था संवैधानिक स्वतंत्रता, वित्तीय स्वतंत्रता और लोकतंत्र की व्यापकता. उन्होंने कहा कि जब मैं यूपी आती हूं तो महसूस होता है कि बीजेपी आजादी का मतलब नहीं समझती।

Share:

Next Post

Weather: केरल समेत इन 7 राज्‍यों में 18 नवंबर तक हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

Mon Nov 15 , 2021
नई दिल्‍ली.। केरल (Kerala) के विभिन्न हिस्सों में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) के मद्देनजर मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को मध्य केरल के एर्णाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में दिनभर के लिए रेड अलर्ट घोषित (red alert declared) कर दिया। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Chief Minister Pinarayi Vijayan) ने एक फेसबुक […]