देश मनोरंजन

पूरी तरह रंगों में सराबोर दिखीं प्रियंका और पति निक जोनस, देसी अंदाज में किया सेलिब्रेट

मुंबई (Mumbai)। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)इस समय पति निक जोनस (husband nick jonas)और बेटी मालती(daughter malti) मैरी के साथ भारत (India)में हैं। प्रियंका विदेश में हों तब भी वह हर त्योहार(Festival) मनाती हैं। अब जब भारत में हैं तो सेलिब्रेशन दोगुना हो जाता है। उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ होली को एंजॉय किया। प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वह पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आईं।


होली के रंग में प्रियंका

प्रियंका और निक के एक फैन पेज ने उनके होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में, एक्ट्रेस ने मालती को गोद में लिया है। निक को उनके पीछे खड़े देखा जा सकता है। कपल ने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ एक ग्रुप फोटोज करवाईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

पति के साथ किया डांस

दूसरी क्लिप में प्रियंका की एक झलक मिलती है जो ढोल बजने के दौरान अपने पति को डांस करने के लिए कहती हैं। एक्ट्रेस ने सफेद रंग चूड़ीदार पहना और निक सफेद कुर्ता पैजामा में हैं। अन्य तस्वीरों में वे सभी के साथ जमकर होली खेल रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

 

भंसाली संग चल रही बातचीत

मीडिया के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की बातचीत संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म को लेकर चल रही है। सूत्र के हवाले से कहा गया है कि वह अपनी अगली हिंदी फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं इसलिए वह इसे जल्द ही फाइनल करना चाहती हैं। वह कई अन्य मेकर्स से भी मिल रही हैं।

Share:

Next Post

Senegal: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी नेता बसीरू की जीत, कुछ दिन पहले ही जेल से हुए रिहा

Tue Mar 26 , 2024
डकार (सेनेगल) (Dakar, Senegal)। अफ्रीकी देश सेनेगल (African country Senegal) के राष्ट्रपति चुनाव (Presidential elections) में 44 वर्षीय विपक्षी नेता बसीरू डियोमाये फेय (opposition leader Bassirou Diomaye Faye) ने जीत हासिल की है। बसीरू को चुनाव से कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा किया गया था। सोमवार को चुनाव में जीत के बाद उन्हें […]