आचंलिक

विदिशा विधायक की टिप्पणी का विरोध: भाजपा महिला मोर्चा ने किया विधायक के खिलाफ प्रदर्शन, जलाया पुतला

विदिशा। विदिशा विधायक शशांक भार्गव ने एक टीवी शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को भाजपा नेताओं ने विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करके पुतला दहन किया था। उसके बाद सोमवार को भाजपा की महिला मोर्चा ने विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया, और पुतला जलाया।
विरोध प्रदर्शन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शशि यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बासौदा विधायक लीना जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे सहित महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अरुण ममौजूद रही। मीडिया से बात करते हुए विधायक द्वारा कहे गए इन शब्दों पर माफी मांगे जाने की मांग की गई। साथ ही साथ इस प्रकार की टिप्पणी दोबारा न किए जाने की भी मांग की गई।



विधायक को मांगनी चाहिए माफी: शशि यादव
महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शशि अनिल यादव ने कहा की होती है विधायक को कोई ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए। विधायक एक तरफ तो नारी सम्मान की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के सामने ऐसे अपशब्दों का उपयोग करते हैं , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश की शान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री जी को सम्मान मिला रहा है। दूसरे देश उनके सामने सर झुका रहे हैं। उनके लिए विधायक जी द्वारा ऐसे शब्दों का उपयोग करना चाहिए था। यह उनकी घृणित मानसिकता को दर्शाती है। कांग्रेस पार्टी का ऐसे लोग बेड़ागर्क कर रहे हैं। उन्हें सार्वजनिक तौर पर महिलाओं से माफी मांगना चाहिए।

Share:

Next Post

आज सावन का पहला दिन..सुबह भस्म आरती में देशभर के श्रद्धालु हुए शामिल

Tue Jul 4 , 2023
उज्जैन। आज से सावन मास शुरू हो चुका है। आज सावन का पहला दिन है। आज सुबह हुई महाकाल की भस्म आरती में देशभर के श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर आरती लाभ लिया। आज सुबह भस्म आरती में महाकाल को सबसे पहले कोटि तीर्थ कुंड के जल से स्नान कराकर महाकाल के पुजारियों द्वारा […]