उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Petrol-Diesel की कीमत और बढ़ती महंगाई को लेकर धरना दिया

  • महंगाई के विरोध में कांग्रेसी उतरे सड़क पर

उज्जैन। महाराजवाडा कार्तिक चौक एवं दौलतगंज सर्राफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, और गैस के बढ़ते मूल्य के विरोध में धरना आंदोलन किया गया।
आयोजित धरने में वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए महंगाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बताया एवं विरोध करने पर देशद्रोही कहलाने की बात कही वहीं कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के लोगों के लिए महंगा पेट्रोल डीजल पंप अलग एवं आम जनता के लिए सस्ता पेट्रोल पंप अलग शुरू करने की मांग की। गोपाल मंदिर चौक पर आयोजित धरने में वरिष्ठ नेता माया राजेश त्रिवेदी ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने लॉकडाउन के समय बंद दुकानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और अन्य व्यवसाय जगहों पर सरकार द्वारा मनमाने बिजली बिल वसूली के मुद्दे को उठाया। नर्मदा शिप्रा लिंक की वाहवाही लूटने के बाद उज्जैन की जनता को 24 घंटे पानी देने का का सपना दिखाया वो भी झूठा निकला। धरना आंदोलन का संचालन दौलत गंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब सुपारी वाले ने किया। आभार श्रवण शर्मा ने माना। किया। धरना आंदोलन को कांग्रेस के नेतागण अरुण वर्मा, जाहिद नूर खान एडवोकेट, विक्की यादव, हेमंत सिंह चौहान, अजीत सिंह ठाकुर, मुकेश भाटी, हाफिज कुरेशी, दारा सिंह राणा, देवव्रत यादव, भरत शंकर जोशी, रहीम लाला, शिव लश्करी, मेहताब लाला, विक्रम सिंह पटेल, मकसूद अली एडवोकेट, संजय आंजना विनायका, सपना सांखला, करण सिंह पटेल, नवीन आगरकर, याकूब भाई, शाहिद सिद्दीकी, विजय यादव, रमेश परिहार, मनीष गोमे, अभिषेक शर्मा लाला आदि ने संबोधित किया।

Share:

Next Post

कैप्टन अमरिंदर सिंह बने रहेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री, नाराज नवजोत सिंह सिद्धू बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष : हरीश रावत

Thu Jul 15 , 2021
चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस पार्टी के बीच चल राजनीतिक घमासान के बीच हरीश रावत (Harish Rawat ) ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) बने रहेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री(Chief Minister), नाराज नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष(State president) । उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद खत्म करने का फॉर्मूला ढूंढ लिया […]