img-fluid

नीट-2026 पेपर लीक को लेकर इंदौर में प्रदर्शन

May 18, 2026

  • गीता भवन चौराहे पर जुटेंगे छात्र

इंदौर। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-2026 के पेपर लीक मामले ने लाखों छात्रों और अभिभावकों के सपनों के साथ हुए खिलवाड़ पर इंदौर में आज शाम छात्र एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आज शाम 5 बजे गीता भवन चौराहा पर प्रदर्शन के साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के खिलाफ पुतला दहन किया जाएगा, साथ ही जवाबदेही तय करने, निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। छात्रों का कहना है कि लगातार इस तरह की घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य खतरे में है।


  • प्रदर्शन में ये होंगी प्रमुख मांगें
    नीट-2026 पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
    पेपर लीक में शामिल सभी दोषियों, माफियाओं एवं अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
    एनटीए की कार्यप्रणाली की जवाबदेही तय की जाए।
    भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए।
    छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए।

    Share:

  • स्वच्छता सर्वेक्षण पर अब तक 7 लाख इंदौरी नागरिकों ने दिया फीडबैक

    Mon May 18 , 2026
    शहर के साथ देपालपुर भी पहुंचेगी टीमें, 4 हजार से ज्यादा घरों और दुकानों से ले रहे हैं रोजाना कचरा इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण की उल्टी गिनती शुरू हो गई और एक-दो दिन में टीमें शहर से लेकर देपालपुर तक का दौरा करेगी। इस बार इंदौर निगम को खुद जहां नम्बर वन का अपना खिताब कायम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved