
चंडीगढ़। पंजाब में भारी राजनीतिक हलचल के बीच पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है। साथ उन्हें सरकार की ओर से मिली हुई कार भी वापस ले ली गई है। सूत्रों के मुताबिक, हरभजन सिंह के घर के बाहर तैनात करीब 9 से 10 सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। उनके निजी सहायक (PA) मनदीप सिंह ने पुष्टि की कि पंजाब सरकार ने एक दिन पहले ही यह कदम उठाया।
पंजाब सरकार ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब आम आदमी पार्टी के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने की खबर सामने आई। हरभजन सिंह उन सात सांसदों में शामिल बताए जा रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दिया है। हालांकि, इस पूरे मामले पर हरभजन सिंह की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
राजनीतिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। कुछ लोग इसे सुरक्षा आकलन के आधार पर लिया गया सामान्य प्रशासनिक फैसला मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे हाल के राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देख रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved