विदेश

रानी एलिजाबेथ II और प्रिंस फिलिप की बेमिसाल है प्रेम कहानी

लंदन। साल था 1939। तेरह साल की राजकुमारी एलिजाबेथ (Princess Elizabeth) की रॉयल नेवल कॉलेज (Royal Naval College) के टूर पर 18 साल के कैडेट फिलिप माउंटबेटन (Philip Mountbatten) से मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। सिलसिला शुरू हुआ प्रेम-पत्र लिखने (Write love Letters) का और आखिर में फिलिप(Philip) ने एलिजाबेथ (Elizabeth) का हाथ मांग लिया। 1946 में दोनों ने चोरी-छिपी सगाई कर ली (Secretly got engaged) और एक साल बाद दोनों की शादी हो गई। दूसरे विश्व युद्ध (Second world war) के बाद यह शाही घराने में पहला समारोह था। इस दिन न सिर्फ एक प्रेम कहानी पूरी हुई बल्कि आने वाले 74 साल तक चलने वाले रिश्ते की नींव पड़ी। यह सफर 9 अप्रैल, 2021 को पूरा हुआ जब प्रिंस फिलिप (Prince Philip) ने विंडसर कासल में आखिरी सांसें लीं।


चुपचाप सगाई और शाही शादी
एलिजाबेथ और फिलिप जब मिले तो उनके बीच की केमिस्ट्री शानदार थी। दोनों की पसंद-नापसंद भी एक थी। दोनों पहली बार 1934 में एक शादी में मिले थी और फिर तब मिले जब नेवल कॉलेज में फिलिप एक कैडेट थे। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा और 1946 की गर्मियों में दोनों ने चुपचाप सगाई कर ली। 20 नवंबर, 1947 को 2000 लोगों के सामने वेस्टमिंस्टर ऐबी में दोनों की शादी हो गई। एलिजाबेथ और फिलिप अब तक सार्वजनिक हो या निजी, हर उतार-चढ़ाव का सामना मिलकर करते रहे।

बदलते वक्त को समझा
एलिजाबेथ ने शादी की 50वीं सालगिरह पर फिलिप से ताकत मिलने का जिक्र भी किया था। कहा जाता है कि प्रिंस फिलिप शाही घराने में अलग ही ऊर्जा भर देते थे। नेवल ऑफिसर रहे फिलिप ने ब्रिटेन के शाही शासन को काफी बदला भी था। फिलिप कई राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों को पार करने में एलिजाबेथ की मदद करते रहते थे। 1990 के दशक में बदलते समय के हिसाब से शाही रवैये को भी नया रूप देने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई। यहां तक कि टीवी की मदद से शाही रुतबे को बढ़ाने के तरीके भी निकाले।

टीवी पर इंटरव्यू देने वाले पहले शाही सदस्य
फिलिप ने ही 1953 में महारानी के राज्याभिषेक के लाइव टेलिकास्ट पर जोर दिया। 25 साल की उम्र में एलिजाबेथ महारानी बनीं तो फिलिप उनके साथ रहे। कहते हैं कि वह महारानी को उनकी शाही ड्यूटी से अलग एक जीवनसाथी के तौर पर देखते थे। यहां तक कि टीवी पर इंटरव्यू देने वाले वह पहले शाही सदस्य थे। लंबे वक्त तक बीमार रहने के बाद उन्होंने 99 साल की उम्र में आखिरी सांसें लीं। इससे पहले वह विंडसर कासल में महारानी के साथ रह रहे थे।

74 साल तक एक-दूसरे का साथ
इन 74 सालों में दोनों ने एक-दूसरे का हर कदम पर साथ दिया। कई बार दोनों के रिश्ते के बीच दरारों की खबरें भी उठीं लेकिन आखिर तक दोनों का साथ बना रहा। उनकी कई ऐसी तस्वीरें हैं जिसमें दोनों के प्रेम की रौनक साफ झलकती है। शाही इतिहासकार ह्यूगो विकर्स ने रॉयटर्स को बताया था कि फिलिप ने हमेशा एलिजाबेथ का हर तरीके से साथ देना अपनी पहली ड्यूटी माना। वह रानी से दो टूक सच्चाई बयान करते थे।

Share:

Next Post

बड़ी खोज, मिस्र की रेत में दबा था सबसे विशाल प्राचीन शहर

Sat Apr 10 , 2021
कायरो। पुरातत्वविदों (Archaeologists) ने ऐलान किया है कि उन्हें मिस्र(Egypt) का सबसे विशाल प्राचीन शहर(The largest ancient city) रेत के नीचे दबा (Buried under the sand) मिला है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह तूतनखामेन के मकबरे के बाद सबसे बड़ी खोज है। मशहूर मिस्र विशेषज्ञ जाही हवास (Famous Egyptologist Jahi Havas) ने ऐलान किया […]