img-fluid

राहुल गांधी का ‘मिशन UP’: प्रयागराज में आज ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, Gen-Z के सहारे सत्ता पर नजर

August 08, 2026

नई दिल्ली. साल 2027 में उत्तर प्रदेश (UP) विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने वाले हैं. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अभी से ही तैयारियों में जुट गए हैं. राहुल गांधी शनिवार को कांग्रेस पार्टी के ‘छात्रों की गूंज’ (‘Students’ Voice’) कार्यक्रम के लिए प्रयागराज (Prayagraj) जाने वाले हैं. पार्टी ने छात्रों तक पहुंचने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की बहुत जोरदार तैयारियां की हैं. राहुल गांधी शनिवार शाम प्रयागराज के KP इंटर कॉलेज ग्राउंड में छात्रों और युवाओं को संबोधित करने वाले हैं.

कार्यक्रम के शेड्यूल की बात करें तो राहुल गांधी शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे प्रयागराज पहुंचने वाले हैं. यहां आने के बाद वे कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में पार्टी नेटवर्क को मज़बूत करने और आगे के राजनीतिक रोडमैप पर चर्चा होगी.


  • शनिवार को नेता प्रतिपक्ष KP इंटर कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे और शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस बातचीत के दौरान राहुल गांधी छात्रों से जुड़े मुद्दे उठा सकते हैं. बेरोजगारी, भर्ती में देरी और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर बात हो सकती है.

    कुछ समय पहले KP इंटर कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने की मंजूरी वापस लेने के कारण कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े हुए थे. कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को रोकने की कोशिश की जा रही है.

    क्यों नहीं दी गई मंजूरी?
    कॉलेज मैनेजमेंट ने शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थान के शैक्षणिक माहौल को बनाए रखने का हवाला देते हुए राजनीतिक कार्यक्रम के लिए मंजूरी को वापस लिया था. मैनेजमेंट की ओर से यह तर्क दिया गया कि संस्थान की पहली जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि शैक्षणिक गतिविधियां बाधित न हों और कैंपस का ध्यान शिक्षा पर ही हो. हालांकि कांग्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद यह मंजूरी बहाल कर दी गई थी. मंजूरी मिलने के बाद यूथ कांग्रेस और NSUI ने मिलकर तैयारियां तेज कर दी हैं.

    ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के युवाओं तक पहुंचने के बहुत बड़े अभियान का हिस्सा है. इस पहल के ज़रिए, पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले छात्रों से जुड़ी चिंताओं को दूर करने और युवा वोटरों के साथ सीधा संपर्क बनाने की कोशिश कर रही है.

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के लिए एक वीडियो संदेश भी जारी किया था जिसमें उन्होंने छात्रों की चिंताओं को सुनने की बात कही थी. साथ ही, इसमें उन्होंने रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर भी प्रयागराज में चर्चा करने की बात कही थी.

    कांग्रेस का दावा है कि इस कार्यक्रम को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. करीब 1.78 लाख छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. कांग्रेस ने प्रदेश भर में 250 से ज्यादा जगहों पर इस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग करने का फैसला किया है. राहुल गांधी के इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस बेरोजारी, शिक्षा, भर्ती आदि मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना चाह रही है.

    Share:

  • MP: हर हफ्ते इस दिन रहेगा No-Meeting Day, CM-मंत्री से लेकर अधिकारी-जनप्रतिनिधि तक.... सब फील्ड पर रहेंगे

    Sat Aug 8 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि अब से हर शुक्रवार (Every Friday) को पूरे राज्य में ‘नो मीटिंग्स डे’ (‘No-Meeting Day’) (बैठक-रहित दिन) रहा करेगा और इस दिन मंत्री, विधायक और सरकारी अधिकारी फील्ड में जाकर लोगों से सीधे जुड़ेंगे, और ‘जन विश्वास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved