img-fluid

फुले फिल्म देख ‘भावुक’ हुए राहुल, फोटो शेयर कर लिखा- ‘आज हमारे समाज में…’

May 16, 2025

नई दिल्‍ली। कांग्रेस लीडर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पटना पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रलेखा और प्रतीक गांधी (Pratik Gandhi) की फिल्म फुले देखी (Movie Phule) । फुले की रिलीज से पहले काफी विवाद देखने को मिला था। फिल्म पर आरोप लगा था कि फिल्म में ब्राह्मणों को लेकर गलत चीजें दिखाई गई हैं। सीबीएफसी ने भी फिल्म में काफी कांट-छांट की मांग की थी। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इसपर नाराजगी भी जताई थी। अब राहुल गांधी के फिल्म देखने से कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।


राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की उसमें राहुल गांधी सिनेमाघर में बैठे दिखाई पड़ रहे हैं। राहुल गांधी के साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी नजर आ रहे हैं।


राहुल गांधी ने पोस्ट में क्या लिखा?
राहुल गांधी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- “बिहार दौरे पर आज पटना के Inox Mall में प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ फुले मूवी देखकर भावुक हो गया। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी का जीवन ही आज हमारे समाज और देश का इस राह पर मार्गदर्शन कर सकते हैं।”

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
पीवीआर पहुंचे राहुल गांधी का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। राहुल गांधी के इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं। कुछ लोगों ने राहुल गांधी की तारीफ की है। वहीं, कुछ लोगों ने राहुल गांधी को ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा- बिहार आकर पीवीआर में फिल्म देखने की जगह राहुल गांधी को दलित इलाके में जाकर असली जीवन देखना चाहिए था। वहीं, एक यूजर ने लिखा- राहुल गांधी का इस फिल्म देखने का मतलब है कि वो सामाजिक न्याय की शक्तिशाली कहानियों से जुड़ रहे हैं।

Share:

  • झारखंड में बिजली गिरने से CRPF अधिकारी की मौत, तीन और हुए घायल

    Fri May 16 , 2025
    डेस्क: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बिजली गिरने से सीआरपीएफ के एक अधिकारी की मौत हो गई. वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पश्चिमी सिंहभूम जिले के केरीबुरू गांव में हुई. उन्होंने बताया कि जंगल एरिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved