img-fluid

इंदौर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, शहरवासियों को गर्मी से मिली राहत

June 01, 2026

इंदौर। इंदौर (Indore) में सोमवार दोपहर मौसम (Season) ने अचानक करवट ली। तेज गर्मी (Intense Heat) के बीच आसमान में बादल छा गए, तेज हवाएं चलीं और कई इलाकों में हल्की बारिश (Rain) हुई। इस बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।

शहर के कनाड़िया क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बवंडर जैसा दृश्य भी देखने को मिला, जिससे आसपास धूल का गुबार उठ गया। मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण अपेाकृत ठंडा हो गया।


  • इस बार नौतपा के अंतिम दिनों में भी गर्मी का असर अपेाकृत कम रहा। मई के आखिरी दिन रविवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। यह पूरे मई महीने का सबसे कम अधिकतम तापमान भी रहा।

    हालांकि दिनभर उमस बनी रही, लेकिन तेज धूप और लू से लोगों को राहत मिली। वहीं रात का तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा।

    Share:

  • A Grand Welcome for a Constable in Agra, Procession Featuring Dozens of Cars and Bikes Parades Through the Village

    Mon Jun 1 , 2026
    Agra: A video is rapidly going viral on social media showing Ajay Verma—a newly trained Radio Operator Constable with the Uttar Pradesh Police—receiving a welcome akin to that of a political leader in the Fatehabad region of Agra, Uttar Pradesh. To welcome Constable Ajay Verma, who was returning to his ancestral village after completing his […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved