देश मध्‍यप्रदेश

मप्र में बारिश पर लगा ब्रेक, 2 दिन बाद बूंदा-बांदी के आसार

भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल कोई मानसूनी सिस्टम सक्रिय ना होने से बारिश पर ब्रेक लग गया है। लोग गर्मी और तीखी धूप से परेशान हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों को परेशान कर दिया है। राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है, जिससे गर्मी और उमस का एहसास हो रहा है। अगस्त में लगातार बारिश के बाद अब सितंबर के महीने में लगातार बढ़ रही धूप से लोग परेशान हैं। धूप के चलते तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। 11 जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ है। जबकि बीते अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में लगातार बारिश से प्रदेश के 19 से ज्यादा जिलों में बाढ़ आ गई थी।
10 सितंबर को एक और सिस्टम बनने के संकेत
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है। जिससे मानसून की गतिविधियां मध्यप्रदेश में बढ़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में या अगले सप्ताह की शुरुआत में पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। यानि मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
20 सितंबर को होनी है मानसून की विदाई
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई 20 सितंबर को होनी है पश्चिमी राजस्थान में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। उनके पक्ष में राजस्थान से अगले हफ्ते से हो सकती है। राजस्थान में मानसून की विदाई की दो से तीन हफ्ते बाद प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू होती है।

Share:

Next Post

चीन के खिलौना बाजार को जोरदार झटका देंगे बिहार के प्रवासी श्रमिक

Tue Sep 8 , 2020
बेगूसराय । बिहार का बाजार अब आयातित खिलौने के भरोसे नहीं रहेगा। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही यहां भी बड़े पैमाने पर खिलौने का निर्माण शुरू होगा। मनमानी कर रहे चीन को जोरदार झटका दिया जाएगा। स्थानीय स्तर से लेकर देश के खिलौना बाजार पर चीन के आधिपत्य को समाप्त करने का बीड़ा […]