
इंदौर: राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाहा (Raj Kushwah) की दादी (Grandmother) का बीती रात (17 जून) को निधन हो गया. इस मामले में सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा का नाम सामने आने के बाद दादी रामलली (Ramlali) की तबीयत खराब हो गई थी. पोते के गम में दादी ने दम तोड़ दिया. रामलली यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सुकेती की निवासी थीं.
दादी ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में अपने पोते का नाम सामने आने पर कहा था कि सोनम शादी नहीं करना चाहती थी. वह अपने पति को खा गई और इसको (राज कुशवाहा) को भी खाने में लगी है. राज कुशवाहा के परिवार का कहना है कि वो निर्दोष है. परिजनों ने बताया कि राज कुशवाहा अपने पिता के साथ इंदौर में फल मंडी में रहता था. पिता की मौत के बाद राज कुशवाहा इंदौर में सोनम रघुवंशी की फैक्ट्री में काम करने लगा.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved