देश

अब नहीं होगा राजा भैया और भानवी सिंह का तलाक! कोर्ट में दिया यह तर्क

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के चर्चित नेता और कुंडा से विधायक राजा भैया उर्फ रघुराज प्रताप सिंह को पत्नी भानवी सिंह ने तलाक देने से इनकार कर दिया। उन्होंने अदालत ने पेश अपने जवाब में यह तर्क दिया है। राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेने के लिए दिल्ली के साकेत कोर्ट में अर्जी दाखिल की हुई है। इस पर सुनवाई भी चल रही है।


भानवी सिंह ने पहली बार अपने रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साकेत अदालत स्थित पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश शुनाली गुप्ता की कोर्ट के समक्ष भानवी ने अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि वह राजा भैया की प्रताड़ना के चलते ही उनसे अलग रह रही हैं।

उन्होंने जवाब में राजा भैया पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। भानवी ने अपने जवाब में राजा भैया द्वारा तलाक के लिए लगाए गए आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि केवल तलाक लेने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं और वह तलाक का विरोध कर रही हैं।

मारपीट का आरोप भी लगाया
अदालत ने हाल ही में उन्हें अपन पक्ष रखने का निर्देश देते हुए सुनवाई 17 अक्तूबर तय कर रखी है। इससे पहले भानवी सिंह ने दावा किया था कि राजा भैया ने उनके साथ मारपीट की और धमकाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सितंबर 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मना कर रखा है।

आपको बता दें कि राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इन्कार कर रही हैं।

राजा भैया और भानवी की 1995 में शादी हुई थी। उनकी चार संतान हैं। कुछ वर्षों से दोनों के रिश्तों में खटास आना शुरू हो गई थी। इस बीच भानवी सिंह राजा भैया से अलग होकर अपने दिल्ली स्थित आवास पर रहने लगी हैं।

28 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

राजा भैया और भानवी की शादी 17 फरवरी 1995 में हुई थी। उस समय राजा भैया की उम्र 25 साल थी, भानवी 20 साल की थीं। अब दोनों की शादी को 28 साल हो चुके हैं। राजा भैया और भानवी सिंह के दो बेटी और दो बेटे हैं।

Share:

Next Post

OMG: चार पैरों पर चलती यह फैमिली, आखिर क्यों? जानिए इंसानों से कितनी अलग है इनकी बॉडी

Tue Aug 29 , 2023
डेस्क: तुर्की में एक ऐसी अनोखी फैमिली है, जिसके कुछ सदस्य चार पैरों पर चलते हैं. उस परिवार का नाम ‘उलास फैमिली’ है. इस फैमिली ने उस समय दुनिया को चौंका दिया जब यह पता चला कि वे चारों पैरों पर चलते हैं. साइंटिस्ट भी इस बात से चकित थे कि वे मानव विकास के […]