खेल बड़ी खबर

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए रोहित,विनेश फोगाट,मनिका बत्रा और मरियप्पन थंगावेलू नामित

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, महिला पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और 2016 पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलू को देश में खेल के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया गया है।

पुरस्कार की पुष्टि अब खेल मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे। एक बार मंत्री द्वारा पुष्टि के बाद, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुरस्कार प्रदान करेंगे। अगर रोहित शर्मा को पुरस्कार मिलता है, तो वह ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली को खेल रत्न मिला था।

उल्लेखनीय है कि साल 2019 रोहित शर्मा के लिए शानदार रहा था। पिछले साल उन्होंने वनडे में कुल 1,490 रन बनाए थे, जिसमें 7 शतक शामिल थे, वर्ल्ड कप 2019 में रोहित शर्मा ने 5 शतक जड़े थे, जो एक रिकॉर्ड भी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

गुलाबी गेंद से सभी टेस्ट मैच खेलना इतना आसान नहीं : वकार यूनिस

Tue Aug 18 , 2020
साउथैम्पटन। पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच वकार यूनिस ने कहा है कि गुलाबी गेंद से सभी टेस्ट मैच खेलना इतना आसान नहीं है, जितना लोग सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस विशेष विचार को सबसे पहले ब्रिटेन में घरेलू मैचों में आजमाने की जरूरत है। शेन वार्न सहित विभिन्न पूर्व क्रिकेटरों ने खराब रोशनी की […]