देश मनोरंजन

शादी के बाद रकुल-जैकी ने मनाई पहली होली, एक दूजे के रंग में रंगे

मुंबई (Mumbai)। आज देशभर में होली धूमधाम (holi fanfare) से मनाई जा रही है। यह त्योहार रंगों से भरा होता है। आम आदमी से लेकर दिग्गजों तक हर कोई इस त्योहार को सेलिब्रेट करता नजर आ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी की शादी के बाद ये पहली होली है, जिसे दोनों साथ में मनाते नजर आ रहे हैं।


रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पहले होली उत्सव का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले जैकी अपनी पत्नी रकुल प्रीत सिंह को गुलाल लगाते नजर आ रहे हैं, वहीं बाद में रकुल भी गुलाल अपने पति की नाक पर लगाती हैं। इस दौरान दोनों की खुशी देखने लायक है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, हमारी तरफ से आपको सभी हैप्पी होली। उनके पोस्ट करने के तुरंत बाद, उनके प्रशंसकों ने भी उन्हें होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।काम की बात करें, तो एक्ट्रेस ‘इंडियन 2’ में कमल हासन के साथ नजर आएंगी। इसमें बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी भी अहम किरदार में हैं। जैकी भगनानी की बात करें, तो अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं जिसे इसी साल ईद पर रिलीज किया जाएगा।

Share:

Next Post

फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ कमाई में नहीं दिखा पा रही कमाल

Tue Mar 26 , 2024
मुंबई (Mumbai)।  रणदीप हुडा (Randeep Hooda) स्टारर फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ (Swatantra Veer Savarak) 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। इस बायोग्राफिकल फिल्म में रणदीप ने मुख्य भूमिका निभाई है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई […]