मुंबई (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul-Jackie) और फिल्म निर्माता-अभिनेता जैकी भगनानी (jackky bhagnani) हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। इस नवविवाहित जोड़े के विवाह समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे। अब इस जोड़े को भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मिला है। अयोध्या से उन्हें एक खास तोहफा मिला है।21 फरवरी को रकुल और जैकी भगनानी गोवा में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी सिख और सिंधी रीति-रिवाज से हुई है। रकुल-जैकी की शादी में गोवा की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, वरुण धवन, नताशा दलाल, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, डेविड धवन, महेश मांजरेकर समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। शादी के बाद रकुल और जैकी मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved