img-fluid

राम मंदिर में 40 दिन में 70 बार चढ़ावा चोरी, CCTV में 50 बार दिखा अविनाश शुक्ला, अनुकल्प-लवकुश करते थे प्लानिंग

July 12, 2026

लखनऊ। राम मंदिर (Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, चोरी की पूरी साजिश सुनियोजित तरीके से अंजाम दी जाती थी। गिरोह ने अविनाश शुक्ला (Avinash Shukla) को चढ़ावे की रकम निकालने की मुख्य जिम्मेदारी दे रखी थी और वह सबसे अधिक बार चोरी (Theft) करते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ। इस दौरान अन्य आरोपी उसे कवर देने के लिए आसपास मौजूद रहते थे।

जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ मौकों पर मनीष और रमाशंकर ने भी चढ़ावे की रकम निकाली, जिसके बाद सभी आरोपियों के बीच रकम का बंटवारा किया जाता था। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच में इन तथ्यों का खुलासा किया था, जिसकी पुष्टि अब पुलिस की विवेचना में भी हो गई है। एसआईटी की विस्तृत जांच अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, जबकि पुलिस की जांच अभी आगे जारी रहेगी।

40 दिनों में 70 बार हुई चोरी
एसआईटी की जांच के मुताबिक, महज 40 दिनों के भीतर चढ़ावे की रकम 70 बार चोरी की गई। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में सामने आया कि इनमें करीब 50 बार अविनाश शुक्ला खुद रकम निकालते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने भी फुटेज को अहम साक्ष्य के रूप में अपनी विवेचना में शामिल किया और उसकी रिपोर्ट में यही तथ्य सामने आए कि अधिकांश मामलों में रकम अविनाश ने ही पार की। रिमांड के दौरान पूछताछ में अविनाश शुक्ला ने स्वीकार किया था कि चोरी की रकम निकालने की जिम्मेदारी अक्सर उसी को सौंपी जाती थी।


  • अनुकल्प और लवकुश करते थे पूरी योजना तैयार
    जांच के अनुसार, टिन्नू यादव और गणनाकर्मी सुभाष श्रीवास्तव की कथित सहमति से यह पूरा खेल संचालित हो रहा था। दोनों का काम यह सुनिश्चित करना था कि किसी अन्य की नजर आरोपियों की गतिविधियों पर न पड़े। वहीं, चोरी कब और किस तरह करनी है, इसकी पूरी रणनीति अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा मिलकर तैयार करते थे। योजना बनने के बाद अविनाश शुक्ला रकम निकालता था, जबकि जरूरत पड़ने पर मनीष और रमाशंकर भी इस काम में शामिल होते थे।

    रोजाना दो बार चढ़ावे की रकम निकालने का दावा
    सीसीटीवी फुटेज से यह भी स्पष्ट हुआ है कि आरोपी लगभग हर दिन दो बार चढ़ावे की रकम निकालते थे। रिमांड के दौरान अविनाश, अनुकल्प और लवकुश ने भी पूछताछ में बताया था कि अधिकांश दिनों में दो बार रकम पार की जाती थी, जबकि कुछ मौकों पर तीन बार भी चोरी की जाती थी। हालांकि, परिस्थितियों के अनुसार कभी-कभी ऐसा करना संभव नहीं हो पाता था। जांच के मुताबिक, यह सिलसिला उन सभी के काम पर लगाए जाने के बाद से लगातार जारी था।

    Share:

  • नेतन्याहू के बेटे यायर ने बदला नाम, टैक्स और विदेश में रहने को लेकर उठे सवाल, जानिए क्‍या है मामला?

    Sun Jul 12 , 2026
    नई दिल्ली। इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (PM Benjamin Netanyahu) के बड़े बेटे यायर नेतन्याहू (Yair Netanyahu) एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। लीक हुए डेटा के मुताबिक, यायर ने अपना नाम बदलकर ‘योनातन हुन’ कर लिया है। यह बदलाव पिछले दो वर्षों के दौरान किया गया बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved