img-fluid

रामलला को मिला 2.77 एकड़ भूमि का मालिकाना हक

August 02, 2020

अयोध्या। रामनगरी में श्रीराम जन्मभूमि पर भूमि पूजन से पहले श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला विराजमान को 2.77 एकड़ की भूमि सौंप दी है। राम लला भगवान अब कानूनी रूप से अपने जन्म स्थान के मालिक बन गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद में रामलला स्वयं अपने जन्म स्थान के लिए लड़ रहे थे। रामलला विराजमान के नाम से अदालत में वह स्वयं पक्षकार बने थे। गत वर्ष नौ नवंबर को सुप्रीम कोर्ट का वर्षों चले अयोध्या विवाद का फैसला आया था। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर और अधिग्रहीत परिसर समेत पूरे 70 एकड़ का मालिकाना हक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को वहां के रिसीवर रहे तत्कालीन मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने सौंपा था। शनिवार को ट्रस्ट सूत्रों ने बताया कि रामलला को अब कानूनी रूप से अपने गर्भगृह के 2.77 एकड़ परिसर की जमीन सौंपकर उन्हें उनकी जमीन का मालिक बना दिया गया है।

Share:

  • जम्मू-कश्मीर में 370 से आजादी की वर्षगांठ पर हर घर में लहराएगा तिरंगा

    Sun Aug 2 , 2020
    जम्मू । जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाये जाने का एक साल पूरा होने पर राज्य के सम्पूर्ण राष्ट्रवादी समाज ने वर्षों की गुलामी से मिली आजादी को हर्षोंल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया है।इस दिन समाज अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर और शाम को दीपक जलाकर वर्षों बाद जम्मू-कश्मीर को 370 व 35ए से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved