भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

रानी दुर्गावती शौर्य गाथा पाठ्यक्रम में होगी शामिल

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में रानी दुर्गावती के नाम पर बड़ा ऐलान भी किया है। उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा पाठ्यक्रम में शामिल होगी। उनकी वीरगाथा को रानी दुर्गावती का पाठ नाम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि भाजपा हमेशा से ही जनजाति नायकों को सम्मान देते आ रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर जबलपुर स्थित समाधि स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने बड़ा ऐलान किया है।
सीएम ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा पाठ्यक्रम में शामिल होगी। बच्चों को ‘रानी दुर्गावती का पाठÓ पढ़ाया जाएगा। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकारों ने हमेशा से ही जनजाति नायकों को सम्मान दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रानी दुर्गावती नारी शक्ति और स्वाभिमान का प्रतीक हैं। उनसे प्रेरणा लेकर हम काम रहे हैं। रानी दुर्गावती के बाद जलप्रबंधन पर सवार्धिक ध्यान पीएम मोदी ने दिया। पेसा एक्ट और सामुदायिक वन प्रबन्धन सरकार ने दिया। 5 ब्लॉक से तेंदूपत्ता संग्रहण का अधिकार वन समितियों को दे रहे हैं। वनोपज में आदिवासियों को अधिकार देने का अभियान चला रहे हैं।


द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय
वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय है। राष्ट्रपति का पद जाति से ऊपर लेकर आदिवासी समाज से राष्ट्रपति बनना सुखद है। मेरा सौभाग्य है कि मैं राष्ट्रपति उम्मीदवार का प्रस्तावक बना।

Share:

Next Post

मतदान के लिए महिलाओं में उत्साह, लगी लंबी लाइन

Sat Jun 25 , 2022
पंंचायत चुनाव का मतदान शुरू…मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला प्रथम चरण में 52 जिलों के 115 विकासखंड की 8702 ग्राम पंचायतों में मतदान भोपाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। भोपाल हो या प्रदेश का कोई और […]