देश बड़ी खबर

चिराग से बगावत करने वाले चचेरे भाई प्रिंस पासवान पर रेप की शिकायत

पटना। लोजपा सांसद प्रिंस पासवान की अपने चचेरे भाई चिराग पासवान से बगावत करने के बाद मुश्किलें बढ़ सकती हैं। समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस (Prince Paswan) के खिलाफ दिल्ली पुलिस के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है। लड़की का आरोप है कि प्रिंस पासवान ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उनके साथ रेप (Rape) किया।



लड़की का आरोप है कि पानी पीते ही वह बेहोश हो गईं और उनके साथ बेहोशी की हालत में रेप किया गया। 15 जून को पीड़िता ने तीन पन्नों में विस्तार से आपबीती बताते हुए दिल्ली पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की तफ़्तीश करवाई जा रही है। फिलहाल उस शिकायत के आधार पर FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन आरोप की तफ़्तीश करने के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर सकती है।

चिराग पासवान ने बताया महिला को ब्लैकमेलर
चिराग पासवान ने अपनी चिट्ठी में जिक्र किया था कि पार्टी से जुड़ी रही एक महिला ने प्रिंस पर यौन शोषण का आरोप लगाया था और उसे ब्लैकमेल किया था। चिराग ने चिट्ठी में लिखा कि उन्होंने इस मामले पर प्रिंस पासवान को पुलिस के पास जाने की सलाह दी थी, ताकि सच और झूठ का पता लगाया जा सके।

बता दे प्रिंस राज चिराग पासवान के चाचा स्व. रामचंद्र पासवान के पुत्र हैं। रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट (Samastipur Loksabha Seat) से चुनाव जीतकर प्रिंस राज सांसद बने हैं। हर दम चिराग पासवान के साथ देने वाले प्रिंस फिलहाल उनके विरोध में हैं, जबकि उनको चुनाव में जीत दिलाने के लिए चिराग पासवान ने ही उनके चुनाव अभियान की कमान संभाली थी।


चुनाव जीतने के बाद प्रिंस पासवान को चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश लोजपा का अध्यक्ष भी बनाया था। फिलहाल प्रिंस ने भी पाला बदल लिया है। पशुपति कुमार पारस ने चिराग को अपदस्थ करने की कवायद शुरू की तो प्रिंस राज चाचा पशुपति के साथ हो गए।

Share:

Next Post

LIC एजेंट की वजह से बड़े कोविड टेस्टिंग घोटाले का हुआ खुलासा, जानें पूरा मामला

Wed Jun 16 , 2021
नई दिल्ली. उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) में इस साल अप्रैल महीने में कुंभ मेले का आयोजन हुआ। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच बड़े स्तर पर शुरू हुआ यह मेला कार्यक्रम विवादों के घेरे में आ गया था। हाईकोर्ट जैसी बड़ी संस्थाएं भी इसमें सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। इस दौरान एक बड़े कोविड […]