भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

दो पति छोड़ चुकी महिला को तीसरी शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

  • आरोपी ने पांच साल तक बनाए संबंध अब विवाह करने से किया इनकार

भोपाल। गौतम नगर (Gautam Nagar) इलाके में रहने वाली महिला दो शादी करने के बाद पतियों से अलग हो चुकी थी। उसको युवक ने प्रेम जाल में फांसा और तीसरे पति के रूप में शादी करने का झांसा दिया। करीब पांच साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद पिछले दिनों उसने शादी करने से मना कर दिया। महिला ने कल मामले की शिकायत पुलिस (Police) को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस (Police) से मिली जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय महिला गौतमनगर थाना (Gautamnagar Police Station) क्षेत्र में रहती है तथा घरों में खाना बनाने का काम करती है। शादी के बाद उसने चार बच्चों को जन्म दिया था, इसके बाद उसका अपने पति से विवाद होने लगा। जिसके कारण पति ने उसे छोड़ दिया। बच्चों को भी पति ने अपने पास ही रख लिया। इसके बाद महिला ने दूसरे युवक से शादी कर ली। दूसरे पति के साथ भी ज्यादा दिन तक नहीं निभी तथा महिला उससे भी अलग हो गई। महिला के अकेले हो जाने पर मोहल्ले में रहने वाले फैजान उर्फ दानिश नाम के युवक ने महिला से नजदीकी बढ़ाना शुरू कर दिया। दोनों के बीच जब अच्छी जान-पहचान हो गई तो फैजान ने महिला को शादी करने का झांसा दिया। जून 2016 में फैजान ने महिला के साथ ज्यादती की, इसके बाद जल्द ही शादी करने का वादा करते हुए वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों जब महिला ने शादी करने के लिए दबाव डाला तो फैजान ने शादी करने से मना कर दिया। उसके मना करने के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए फैजान के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दिया है।

Share:

Next Post

वैज्ञानिकों की अनोखी खोज, अब प्लास्टिक की जगह घास से बनी पैकिंग का होगा इस्‍तेमाल

Sat May 29 , 2021
दुनिया भर में प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग पर्यावरण के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है. एक अनुमान के मुताबिक दुनिया भर में हर साल करीब 50 हजार करोड़ प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल होता है. इस हिसाब से हर मिनट हम 10 लाख से ज्यादा पॉलिथिन या प्लास्टिक पैकिंग (plastic packing) का उपयोग करते […]