उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

होटल से पकड़ाए लड़का-लड़की को तड़के 4 बजे रतलाम पुलिस ले गई

  • रात 10 बजे हनुमान नाका क्षेत्र की होटल में मिले थे-दो पक्षों के बीच जमकर हुई तनातनी-पुलिस ने मामला शांत कराया

उज्जैन। रतलाम से अपनी नानी के घर आई एक समुदाय की लड़की अपने प्रेमी के साथ कल हनुमान नाका क्षेत्र की होटल में पकड़ाई थी। इस बात की भनक लगते ही उक्त समुदाय के लोग इक_ा हो गए और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। होटल से पुलिस लड़का-लड़की को पकड़कर थाने ले गई जहाँ काफी देर तक हंगामा मचा। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के लोग भी आ गए और लड़के का पक्ष रखने लगे। पुलिस ने देर रात तक मशक्कत कर दोनों पक्षों को रवाना कर दिया। आज तड़के रतलाम पुलिस दोनों को यहाँ से ले गई है। नीलगंगा थानाप्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि कल रात 10.30 बजे के करीब हनुमान नाका क्षेत्र की कृष्णा होटल में एक समुदाय की लड़की और दूसरे समुदाय का लड़का ठहरे हुए थे। इस बात की जानकारी लगने पर लड़की के समुदाय के 100 से अधिक लोग होटल के आसपास जमा हो गए। इस दौरान होटल संचालक बाहर से ताला डालकर चला गया।


हनुमान नाका क्षेत्र में एक समुदाय के लोगों की भीड़ लगने की सूचना के बाद नीलगंगा थाना पुलिस होटल पर पहुंची और संचालक को बुलवाकर ताला खुलवाया और लड़का-लड़की को पकड़कर थाने ले गए। इस दौरान लड़की के पक्ष के लोग थाने पहुँच गए और नारेबाजी करने लगे और लड़के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। इस घटना की भनक लगते ही हिंदूवादी संगठन के लोग भी थाने आ गए और वे लड़के के पक्ष में खड़े हो गए। इस दौरान देर रात तक यहाँ हंगामा चलता रहा। पुलिस ने काफी देर मशक्कत करने के बाद दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराकर वापस किया। देर रात 1 बजे तक हंगामा मचता रहा। थानाप्रभारी कुरील के अनुसार लड़की रतलाम की रहने वाली है और लड़का विकास निवासी संजय नगर केटरिंग का काम करता है। दोनों के बीच पिछले 4-5 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। लड़की उज्जैन में अपनी नानी के यहाँ आती जाती रहती थी और कल भी यहाँ आई थी और यहीं से दोनों होटल में रात 8 बजे आए थे और साढ़़े 10 बजे लड़की के समुदाय के लोग पहुँच गए। लड़की के गायब होने पर रतलाम के माणकचौक थाने में अपहरण की रिपोर्ट उसके परिजनों ने दर्ज करा रखी है। दोनों के उज्जैन में पकड़ाने की सूचना मिलने के बाद रतलाम पुलिस तड़के चार बजे उज्जैन आई और दोनों को अपने साथ ले गई।

Share:

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ाए कंजर को पांच दिन के रिमांड पर सौंपा

Fri May 6 , 2022
पूछताछ के दौरान पुरानी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद-फरार दो कंजरों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित नागदा। बीती रात मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़े घायल कंजर मि_ूसिंह पिता बचनिया कंजर निवासी लाखाखेड़ी थाना गंगाधार जिला झालवाड़ राजस्थान को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस […]