img-fluid

RBI ने विदेश में रखा 102 टन सोना भारत मंगवाया

October 30, 2024

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च और सितंबर 2024 के बीच बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स में सुरक्षित रखा गया 102 टन सोना देश में वापस मंगा लिया है। आरबीआई के पास मौजूद कुल 854.73 टन सोने के भंडार का 60 प्रतिशत हिस्सा देश में है।

बैंकिंग नियामक ने मंगलवार को बताया कि सितंबर 2024 के अंत में उसके पास 854.73 टन सोना था, जिसमें से 510.46 टन सोना घरेलू स्तर पर यानी देश में है। बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास 324.01 टन सोना सुरक्षित रखा गया था, जबकि 20.26 टन सोना जमा के रूप में रखा गया था।


  • रिपोर्ट के अनुसार कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का हिस्सा मार्च 2024 के अंत में 8.15 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2024 के अंत में लगभग 9.32 प्रतिशत हो गया। मार्च 2024 तक, आरबीआई के पास 822.10 टन सोना था। जिसमें 408.31 टन घरेलू स्तर पर, 387.26 टन बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास था, जबकि 26.53 टन सोना जमा के रूप मौजूद था।

    Share:

  • 'जैव विविधता एक्शन प्लान लागू करने के लिए चाहिए फंडिंग', भारत की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील

    Wed Oct 30 , 2024
    कैली। भारत ने राष्ट्रीय जैव विविधता कार्य योजना लागू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से फंडिंग देने की मांग की। कोलंबिया के कैली में 31 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में भारत की तरफ से केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह शिरकत करेंगे। मंगलवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved