img-fluid

RBI ने नवंबर में बनाया गोल्ड खरीदने का रिकॉर्ड, औसत से कई गुणा अधिक हुआ स्वर्ण भंडार

January 06, 2025

नई दिल्ली: सोना में निवेश (Investing in Gold) करना हमेशा से सेफ और भरोसेमंद माना गया है. भारत में तो यह आम बात है. भारत की ज्यादातर महिलाएं सोना खरीदारी (gold shopping) में रुचि दिखाती रही हैं. यह प्रक्रिया लंबे समय से चलता रहा है. जब भी दुनिया में मंदी की आहट होती है तो भारतीय रिजर्व बैंक सोने की खरीदारी बढ़ा देता है. आरबीआई ने नवंबर 2024 में 8 टन सोना खरीदकर नया रिकॉर्ड बनाया है. इससे भारत का कुल स्वर्ण भंडार 876 टन तक पहुंच गया. भारत का स्वर्ण भंडार इस समय औसत से कई गुणा अधिक है.

महंगाई के दौर में सोना खरीदना आर्थिक रूप से अच्छा माना गया है. इसके अलावा डिमोनेटाइजेशन के समय भी इसका मूल्य बना रहता है. दुनिया में वित्तीय अस्थिरता का दौर चल रहा हो तो सोना यह एक सुरक्षित आश्रय का रूप माना गया है. वैश्विक या स्थानीय वित्तीय संकटों के दौरान, सोने की कीमतें बढ़ने लगती हैं. जब बाजार अस्थिर हों और इक्विटी बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना रहे तो सोना खरीदना फायदेमंद सौदा माना गया है.


  • आरबीआई ने 2024 में सोने की जबरदस्त खरीदारी की है. नवंबर में 8 टन सोना खरीदने के साथ ही इस साल आरबीआई ने कुल 73 टन सोना खरीदा है. इतनी बड़ी खरीदारी के बाद भारत का स्वर्ण भंडार 876 टन हो गया. इस साल सोना खरीदने में आरबीआई ने पोलैंड के नेशनल बैंक (एनबीपी) के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया है.

    सोने की सबसे ज्यादा खरीदारी पोलैंड करता है. पोलैंड का नेशनल बैंक सबसे अधिक सोना खरीदता है. नवंबर में उसने 21 टन सोना खरीदा, जिससे उसकी सालभर की कुल खरीद 90 टन हो गई. इसके बाद चीन का नंबर आता है. चीन के पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने भी नवंबर में 5 टन सोना खरीदा. इस साल चीन ने कुल 34 टन सोना खरीदा, जबकि उसके पास कुल 2,264 टन का स्वर्ण भंडार है.

    जहां एक ओर कई देश सोना खरीद रहे हैं, वहीं कुछ देश सोना बेच भी रहे हैं. सिंगापुर का मौद्रिक प्राधिकरण (एमएएस) नवंबर में सोना बेचने वालों में सबसे आगे रहा. उसने 5 टन सोना बेचा, जिससे उसका कुल भंडार घटकर 223 टन रह गया है.

    दुनियाभर में चल रही आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच केंद्रीय बैंक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर अपने भंडार को बढ़ा रहा है. भारत इस दिशा में तेजी से सोना खरीद कर अपने स्वर्ण भंडार को बढ़ा रहा है. आरबीआई की यह खरीदारी बताती है कि सोना न केवल निवेश का भरोसेमंद जरिया है, बल्कि देश की आर्थिक सुरक्षा का आधार भी है.

    Share:

  • गंगाघाट पर नहाने गए एक ही परिवार के 4 लोग डूबे

    Mon Jan 6 , 2025
    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी जिले (Kaushambi district) के सिराथू के बाजार घाट पर शुद्धि कार्यक्रम में गए एक ही परिवार के चार लोग एक-एक करके गंगा में डूबने लगे. घटना के बाद हड़कंप मच गया. गोताखोरों की मदद से किसी तरह दो लोगों को बाहर निकाला गया. डूबने वालों को बाहर […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved