विदेश

मैक्सिको में एक दिन में रिकॉर्ड 16 हजार मामले


वाशिंगटन। दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 9.44 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 20.20 लाख से ज्यादा हो गई। 6.74 करोड़ लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। विश्व में अब 2.50 करोड़ सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 1,11,410 मरीजों की स्थिति बेहद गंभीर है। वहीं, मैक्सिको में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। देश में शुक्रवार को 16,468 मामले सामने आए, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। दुनिया के 13वें सबसे प्रभावित देश में संक्रमण के कुल 16,09,735 मामले हैं, जबकि 1,39,022 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, रूस में24 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। राजधानी मॉस्को में इस अवधि में 5,534 नए मामले सामने आए। देश के सबसे प्रभावित शहर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 8.82 लाख हो गई है। उधर, नॉर्वे में पिछले माह से फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो चुका है। अब तक देश में 30 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। लेकिन वैक्सीन लगाने के बाद अब तक 23 लोगों की मौत हुई है। इससे फाइजर का टीका सवालों के घेरे में है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों की मौत हुई, उन्हें वैक्सीन का पहला डोज ही दिया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। मृतकों में 13 लोग ऐसे हैं, जिनकी मौत वैक्सीन के कारण हुई। अन्य लोगों की मौत के कारणों की जांच जारी है। नार्वे के लोक स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार वैक्सीन के दुष्प्रभाव के 29 मामले सामने आ चुके हैं। मृतकों में 80 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग व्यक्ति ज्यादा हैं। इस बीच, दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को 9.44 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 20.20 लाख से ज्यादा हो गई। 6.74 करोड़ लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

Share:

Next Post

जालोर: जैन तीर्थ यात्रियों से भरी बस बिजली के तारों में उलझी, 8 की मौत, कई घायल

Sun Jan 17 , 2021
जालोर। जिला मुख्यालय के पास महेशपुरा में शनिवार रात को साढ़े दस बजे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में जैन तीर्थ यात्रियों से भरी बस रास्ता भटक कर महेशपुरा गांव में पहुंच गई। वहां से वापस मोड़ते समय बिजली के तारों के संपर्क में आने से बस में आग लग गई, जिससे 8 लोगों की […]