जीवनशैली टेक्‍नोलॉजी

देशभर में नवंबर महिने में बिकी रिकॉर्ड तोड़ गाड़ियां, 28.54 लाख लोगों ने खरीदी गाड़ियां

मुंबई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन यानी FADA ने नवंबर 2023 के रिटेल ऑटोमोबाइल सेल्स के आंकड़े जारी किए हैं। FADA की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर में अलग-अलग कैटेगरी में 28.54 लाख गाड़ियां बिकीं हैं।यह पिछले साल बिकीं 24.09 लाख गाड़ियों के मुकाबले 18.46% ज्यादा है। इसमें टू-व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा 22.47 लाख गाड़ियां बिकीं। [relpsot]

वहीं पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में 3.60 लाख गाड़ियों की सेल पिछले एक महीने में हुई है। इसमें नवंबर में मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1,49,929 कारें बेचीं हैं। अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के चलते मंथली बेसीस पर सितंबर के मुकाबले करीब 15% की सेल ग्रोथ दर्ज की गई थी। सितंबर 2023 में 13.12 लाख दोपहिया गाड़ियां बिकी थीं।

22.47 लाख दोपहिया वाहनों की सेल हुई
टू-व्हीलर कैटेगरी की बात करें तो नवंबर में 22.47 लाख दोपहिया गाड़ियां बिकी हैं, जिसमें सालाना आधार (YoY) पर 21.08% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल नवंबर में 18.56 लाख टू-व्हीलर बिके थे। वहीं नवंबर 2023 में महीने दर महीने (MoM) टू-व्हीलर सेल में 49.05% की ग्रोथ हुई है। अक्टूबर में 15.07 लाख गाड़ियां बिकी थीं।

नवंबर महीने में 3.60 लाख कारें बिकीं
FADA की रिपोर्ट में बताया गया है कि नवंबर में 3.60 लाख पैसेंजर व्हीकल्स यानी कारें सेल हुई हैं, जिसमें सालाना आधार (YoY) पर 17.19% की ग्रोथ दर्ज की गई। पिछले साल नवंबर में 3.07 लाख पैसेंजर व्हीकल्स बिके थे। वहीं नवंबर 2023 में मंथली बेसीस पर (MoM) पैसेंजर व्हीकल्स सेल में 1.82% की ग्रोथ हुई है। अक्टूबर में 3.53 लाख कारें बिकी थीं।

Share:

Next Post

सौंफ खाने से बढ़ती है आंखों की रोशनी! जानिए इस बात में है कितनी सच्चाई और क्या है इसे खाने के फायदे

Sat Dec 9 , 2023
नई दिल्ली। सौंफ (Fennel Seeds) के बीज, जिसे भारत में ‘सौंफ’ के नाम से जाना जाता है. सौंफ का इस्तेमाल भारत में कई सालों से किया जा रहा है. किसी भी खाने में स्वाद बढ़ाने से लेकर पाचन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन छोटे बीजों के संभावित […]