भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Record Vaccinations, खुलेंगे कॉलेज, थिएटर

  • लक्ष्य से 127 प्रतिशत हुआ वैक्सीनेशन
  • खंडवा में सबसे अधिक 208 प्रतिशत
  • भोपाल में सबसे कम 101 प्रतिशत वैक्सीनेशन

भोपाल। प्रदेश सरकार का वैक्सीनेशन महाअभियान सफल रहा है। वैक्सीजन के मालमे में मप्र अब पहले स्थान पर आ गया है। अभियान के पहले दिन 13 लाख 13 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने के लक्ष्य के विपरीत 16 लाख 73 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जो कि लक्ष्य से 127 प्रतिशत है। जिलों में खंडवा जिले में सबसे अधिक लक्ष्य से 208 प्रतिशत वैक्सीन लगाई गई है। जबकि भोपाल में सबसे कम लक्ष्य से 101 प्रतिशत वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीनेशन अभियान की सफलता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारी एवं कर्मचारियों केा बधाई दी है।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर की जंग के लिहाज से यह बड़ा हथियार है। प्रदेश में अब तक 1.45 करोड़ लोगों को पहला डोज लग चुका है। ऐसे में कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सिनेमा हॉल जुलाई के पहले सप्ताह में खुलने के संकेत हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को देर शाम कहा कि लोगों ने वैक्सीनेशन के महायज्ञ में भागीदारी की है। इसकी रफ्तार यही रही तो कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सिनेमा हॉल को खोलने पर विचार करेंगे। प्रदेश में कॉलेज छह माह पहले 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले थे। लेकिन अप्रैल में बंद कर दिए गए थे, जबकि कोचिंग सेंटर सवा साल से बंद हैं।

कॉलेज, सिनेमा और कोचिंग खुलेंगे
वैक्सीनेशन की रफ्तार बढऩे से यह फायदा मिलेगा कि कॉलेज, कोचिंग सेंटर और सिनेमा हॉल खुल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिनेमा हॉल खोलने के लिए अब तक डर रही थी। लेकिन प्रदेश में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से काबू हो चुका है और वैक्सीनेशन तेजी से बढ़ी। मध्यप्रदेश में अब तक 1.67 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुके हैं। यानी 21 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। वैक्सीनेशन महा अभियान 3 जून तक चलेगा। इन 12 दिनों में 55 लाख लोगों को पहला डोज लगने की उम्मीद है। यानी 18 साल से ज्यादा उम्र की 38 से 40फीसदी आबादी को कोरोना के असर का खतरा कम हो जाएगा।

वैक्सीनेशन का असर
21 जून को देश में लगाए गए कुल टीकों का 20 फीसदी से अधिक सिर्फ एमपी में लगाए गए। 1 से 3 जुलाई तक फिल चलेगा अभियान। वैक्सीन को लेकर फैले भ्रम को दूर करने में मदद मिली। आदिवासी जिलों में अपेक्षा से ज्यादा लोगों ने लगवाया टीका। जनभागीदारी से अभियान चलाने वाला पहला राज्य बना एमपी।

सभी जिलों ने लक्ष्य पूरा किया
राज्य शासन ने 21 जून को वैक्सीनेशन अभियान के लिए 52 जिलों में 13 लाख 13 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। अलग-अलग जिलों को अलग-अलग लक्ष्य थे। सभी जिलों को 21 लाख 29 हजार वैक्सीन आवंटित किए थे। जिसमें ने 16 लाख 73 हजार वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। जबकि 4 लाख 55 हजार वैक्सीन स्टॉक में है। जिनमें आज लगाया जाएगा। खंडवा जिले को 15 हजार वैक्सीन का लक्ष्य दिया था, जिसके एवज में 31 हजार 132 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जबकि खंडवा को 36800 वैक्सीन आवंटित हुईं थीं। भोपाल को 1 एक लाख 50 हजार का लक्ष्य दिया था। जिसमें से 1 लाख 51 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जबकि भोपाल को 2 लाख 23 हजार वैक्सीन का आवंटन किया गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीन इंदौर जिले में लगाई गई हैं। इंदौर को 2 लाख का लक्ष्य मिला था। जिसमें से 2 लाख 22 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जबकि इंदौर को 2 लाख 93 हजार वैक्सीन के डोज आवंटित किए गए थे। प्रदेश के सभी जिलों ने लक्ष्य से ज्यादा वैक्सीनेशन किया है।

Share:

Next Post

IAS Jangid ने सरकार को भेजा जवाब

Tue Jun 22 , 2021
अगले कुछ दिनों में हो सकती है कार्रवाई भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ (Lokesh Kumar Jangid) ने वरिष्ठ अधिकारी का फोनटेप (Phonetape) मामले में अपना जवाब सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration) को भेज दिया है। जिसमें बताया है कि उन्होंने फोन ऑटो टेप (Phone auto Tape) पर था। उन्होंने […]