उत्तर प्रदेश देश

दिवाली पर अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड, इतने लाख दीपों से जगमगाएगी श्रीराम की नगरी

अयोध्या। दिवाली और अयोध्या दोनों का पुराना रिश्ता है। इसी दिन लोगों के आराध्य श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने और 14 वर्षों का वनवास खत्म करने के बाद वापस अयोध्या लौटे थे। यही कारण है कि आज भी अयोध्या की दिवाली को बेहद खास माना जाता है। यूपी सरकार भी हर साल अयोध्या में भव्य तरीके से दीपोत्सव का आयोजन करवाती है। इस साल भी अयोध्या में दीपोत्सव मनाने और एक नया रिकॉर्ड कायम करने की तैयारी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि अयोध्या नगरी में 11 नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर साल हम नए रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार हम 21 लाख से ज्यादा दीये जलाएंगे और अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे। बता दें कि इससे पहले साल 2020 में 5,51,000, साल 2021 में 7,50,000, साल 2022 में 15,76,000 दीपक एक साथ जलाकर रिकॉर्ड कायम किया जा चुका है।


इस तारीख को राम मंदिर का उद्घाटन
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने हाल ही में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख का खुलासा कर दिया है। चंपत राय ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा की जाएगी। इसके लिए पीएम मोदी को आधिकारिक निमंत्रण पत्र भी सौंप दिया गया है।

रामलीला का आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी दी है कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन तक देश के विभिन्न राज्यों की टीमों द्वारा रामलीला का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखने की पूरी कोशिश होगी कि अयोध्या आने वाले किसी भी भक्त को कोई समस्या या असुविधा न हो।

Share:

Next Post

बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व सांसद विवेक वेंकटस्वामी ने छोड़ी पार्टी; कांग्रेस का थामा दामन

Wed Nov 1 , 2023
डेस्क: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अब वोटिंग में ज्यादा दिन बाकी नहीं रह गए हैं। सभी सियासी दल अपनी जमीन मजबूत करने में लगे हुए हैं। इस बीच राज्य में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता और पूर्व सांसद जी.विवेक वेंकटस्वामी ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का […]