आचंलिक

रेहटी को मिली करोड़ों की सौगात, सीएम ने किया रोड शो

रेहटी। नगर के गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरवासियों को 61 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इससे पहलेे मुख्यमंत्री ने रेहटी नगर में रोड शो किया। इस दौरान नगर के सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री की भव्य अगवानी की एवं फूल वर्षा करके उनका स्वागत-सत्कार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंचे। यहां पर नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेेल, उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा सहित पार्षदगणों नेे उनकी अगवानी की। यहां पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेहटी नगर के विकास मेें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। रेहटी नगर को मिनी स्मार्टसिटी बनाया जाएगा। यहां पर कई विकास केे कार्य चल रहे हैैं तो वहीं आगेे भी इस तरह के विकास कार्य चलते रहेंगे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर अनेक विभागों द्वारा लगाई गई विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों तथा गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में लाडली लक्ष्मी एवं लाडली बहना योजना जैसी अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने के लिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को धन्यवाद दिया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्ती लेकर धन्यवाद मामाजी, धन्यवाद मुख्यमंत्री जी जैसे शब्दों से मुख्यमंत्री को सहृदय धन्यवाद दिया। गौरव दिवस पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार योजनाओं, कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही शिक्षा, सामाजिक न्याय, जनपद पंचायत, नगर पंचायत, राजस्व, स्वास्थ्य, खाद्य, एनयूएलएम-एनआरएलएम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्योग, पशुपालन, आईटीआई संस्थान, उद्यानिकी, मंडी, जल संसाधन, सहकारिता, आदिम जाति कल्याण, श्रम, पॉलिटेक्निक, आयुष, हथकरघा सहित अनेक विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों तथा गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर मंदिर प्रांगण में फूलों की दुकान लगाने वाली प्रेमबाई से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जाना। उन्होंने प्रेमबाई को फूल माला पहनाकर गले से लगाया। इस दौरान प्रेमबाई भाव विभोर हो गई। सलकनपुर निवासी प्रेमबाई सलकनपुर मंदिर के प्रवेश द्वार पर फूलों की दुकान लगाती है।


निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमि पूजन व लोकार्पण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में गौरव दिवस के अवसर पर नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कुल 60 करोड़ 87 लाख रूपए के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 28 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत के 9 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन तथा 32 करोड़ 56 लाख रूपए के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

सलकनपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने सलकनपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता को देखा और सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 23 मई 2022 को सलकनपुर में 43 करोड़ 69 लाख 72 हजार रूपए के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन किया था, जिसमें 6 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से देवीधाम सलकनपुर में शिव मंदिर के समीप पार्किंग तथा शिव मंदिर के विभिन्न विकास कार्य, 16 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से मंदिर परिसर का विकास एवं सौंदर्यीकरण तथा भोजशाला एवं सूर्य द्वार का नवीनीकरण, 11 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से मेला ग्राउंड का विकास, सिंह द्वार का विस्तार कार्य एवं सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य तथा 8 करोड़ 74 रूपए की लागत से 125 नवीन दुकानों का निर्माण एवं 6 भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण किया जा रहा है।

Share:

Next Post

मुख्यमंत्री सभी वर्ग के लोगों की विशेष चिंता करते हैं: शशि अनिल यादव

Tue Apr 11 , 2023
गंजबासौदा। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सभी वर्गों के लोगों की विशेष चिंता करते हैं। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अलावा कई योजनाएं चलाकर उनका सीधा लाभ जनता को दिलाया है। उनसे निवेदन के बाद पीएम आवास योजना के तृतीय किश््त की राशि भी नपा को मिल […]