
कुरुक्षेत्र । धर्माधीश (Religious Leader) महंत प्रवीण दास महाराज (Mahant Praveen Das Maharaj) हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा से (From Kurukshetra Lok Sabha in Haryana) भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं (Can be BJP Candidate) । धर्माधीश महंत प्रवीण दास महाराज पिछले कई वर्षों से कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में जनता की सेवा में लगे हैं। उनका मानना है कि इस सृष्टि के कण कण में परमात्मा का वास है और सही मायने में नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसीलिए उन्होंने धर्म की सेवा के साथ-साथ नर सेवा का रास्ता अपनाने का निश्चय किया है।
साल 2024 में कुरुक्षेत्र लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के भावी उम्मीदवार के रूप में उन्हें हरियाणा के योगी के रूप में देखा जा रहा है। राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज है कि महंत प्रवीण दास भाजपा मुख्यालय का जाना माना चेहरा है और वह पहले भी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट में अपना हाथ आजमा चुके हैं।
गौरतलब है कि हरियाणा भाजपा में कई कार्यकर्ता मौजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल से नाराज चल रहे हैं ऐसे में महंत प्रवीण दास की भूमिका हरियाणा की राजनीति में काफी अहम मानी जा रही है। महंत प्रवीण का कहना है कि प्राचीन समय से ‘धर्म और राजनीति’ अथवा ‘राजनीति और धर्म’ में गहरा संबंध रहा है जब-जब धर्म व राजनीति का नकारात्मक मिलन हुआ है तब तक राजनीति ने धर्म का दुरुपयोग किया है।
धर्म के नाम पर शुद्ध राजनीति करने से विश्व में हमेशा आपसी भाईचारे का माहौल खराब हुआ है और अशांति फैली है। इसीलिए धर्माधीश को जन सेवा का रुख अख्तर करना चाहिए वह जनता की सेवा में अपना जीवन न्योछावर कर देना चाहिए।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved