बड़ी खबर

Republic Day 2024 : कर्तव्य पथ पर आज दिखेगी अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

नई दिल्‍ली (New Dehli)। देश के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह (75th Republic Day Celebration)में आज कर्तव्य पथ पर विकसित भारत की झलक (Glimpse of developed India)देखने को मिलेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र (President Draupadi Murmu Nation at Republic Day Celebrations)का नेतृत्व करेंगी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। इस बार गणतंत्र दिवस की दोहरी थीम विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की जननी है। इस बार समारोह में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 13 हजार विशेष अतिथि भी बुलाए गए हैं। ये वे लोग हैं, जो देश के कोन-कोने से बुलाए गए हैं जिन्होंने विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने की उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचने के साथ ही सुबह 10:30 बजे परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट तक चलेगी। प्रधानमंत्री वहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम और अन्य गणमाण्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर बने सलामी मंच पर पहुंचेंगे। गणतंत्र दिवस से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए आप बन रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ।


Fri, 26 Jan 2024 08:17 AM
Republic Day 2024 Live: भागवत ने फहराया झंडा

गणतंत्र दिवस 2024 पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Fri, 26 Jan 2024 08:14 AM
Republic Day 2024 Live: मैक्रों ने भारत को बधाई दी

गणतंत्र दिवस 2024 की परेड के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत को बधाई दी है। उन्होंने पीएम मोदी के सेल्फी पोस्ट कर लिखा, “मेरा प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी, भारतीय लोग, आपके गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपके साथ रहकर खुश और गौरवान्वित हूं।’ आइए जश्न मनाएं!”

Fri, 26 Jan 2024 07:54 AM
Republic Day 2024 Live: पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!” भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

Fri, 26 Jan 2024 07:39 AM
Republic Day 2024 Live: कोयला घोटाले की जांच कर रहे चर्चित अधिकारी का नाम भी शामिल

गणतंत्र दिवस पर इस बार सीबीआई से जुड़े रहे 31 अधिकारी अपने विशेष अभियान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। इन 31 अधिकारियों में राघवेंद्र वत्स का भी नाम है। राघवेंद्र दिल्ली शराब घोटाले की जांच कर रहे थे। इन्होंने ही मनीष सिसोदिया को जेल पहुंचाया था। कोयला घोटाले के मामलों की जांच करने वाले आईपीएस अमित कुमार और प्रेम कुमार गौतम को भी सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति हर वर्ष देशभर के पुलिस अधिकारियों को उनकी बहादुरी और सूझबूझ के लिए सम्मानित करते हैं। इसी क्रम में इस बार सीबीआई से जुड़े रहे 31 अधिकारी सम्मानित किए जाएंगे।

Fri, 26 Jan 2024 07:38 AM
Republic Day 2024 Live: जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मियों को सबसे अधिक वीरता पदक

सबसे अधिक 72 वीरता पदक जम्मू-कश्मीर पुलिसकर्मियों को मिले। उसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को 65, महाराष्ट्र से 18, छत्तीसगढ़ से 26, झारखंड से 23, ओडिशा से 15, दिल्ली पुलिस से आठ कर्मियों और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 21 जवानों को पदक दिए गए हैं।

Fri, 26 Jan 2024 07:38 AM
Republic Day 2024 Live: बीएसएफ के दो कर्मियों को मरणोपरांत पीएमजी

शीर्ष श्रेणी का पीएमजी पदक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो कर्मियों को कांगो गणराज्य (मोनुस्को) में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन के तहत शांति स्थापना के प्रतिष्ठित कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत प्रदान किया गया है। दोनों बुटेम्बो में मोरक्कन रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन (एमओआरडीबी) शिविर में बीएसएफ की 15वीं कांगो टुकड़ी का हिस्सा थे। जुलाई, 2022 में कांगो में कार्रवाई के दौरान बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सांवला राम विश्नोई और शिशुपाल सिंह शहीद हो गए थे। बयान में कहा गया है कि पीएमजी और जीएम पदक क्रमशः वीरता के दुर्लभ विशिष्ट कार्य और वीरता के विशिष्ट कार्य के आधार पर प्रदान किए जाते हैं।

Fri, 26 Jan 2024 07:38 AM
Republic Day 2024 Live: वीरता और सेवा पदक से 1,132 पुलिसकर्मी सम्मानित

75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता और सेवा पदक की विभिन्न श्रेणियों में 1132 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। इसमें 277 वीरता पदक शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, हाल में पदकों की समीक्षा के बाद गणतंत्र दिवस, 2024 के पर पुलिस, दमकल सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा एवं सुधारात्मक सेवा के कुल 1,132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। पदकों को अब वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएमजी), वीरता के लिए पदक (जीएम), विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) और सराहनीय सेवा के लिए पदक (एमएसएम) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। बयान में कहा गया है कि 277 वीरता पुरस्कारों में से 119 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर्मियों को और 133 जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के कर्मियों को दिए गए हैं।

Fri, 26 Jan 2024 07:30 AM
Republic Day 2024 Live: अमेरिका ने भारत को दीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

अमेरिका ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार बताया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर भारतीयों को बधाई दी तथा दोनों देशों के ‘‘लोगों के आपसी जीवंत संबंध’’ और गहरे होने की उम्मीद जताई। ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि पिछला वर्ष ‘‘जी20 की भारत की सफल अध्यक्षता और जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में हमारे सहयोग समेत कई कदमों के कारण हमारी समग्र वैश्विक एवं रणनीतिक साझेदारी’’ के लिहाज से बहुत अहम रहा। उन्होंने कहा, ‘‘आगामी वर्ष में हम अपने देशों के लोगों के बीच आपसी जीवंत संबंधों को और गहरा करने तथा हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर सहयोग करने के वास्ते हमारे महत्वाकांक्षी एजेंडे को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हैं।’’ ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को ‘‘दुनिया में सबसे उपयोगी संबंधों में से एक’’ कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत के गणतंत्र दिवस पर अमेरिका की ओर से भारतीयों को बधाई देता हूं। भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एक स्थायी ढांचा और वैश्विक नेतृत्व के लिए एक आधार प्रदान करता रहा है… मैं इस अवसर का जश्न मना रहे भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’’

Fri, 26 Jan 2024 07:25 AM
Republic Day 2024 Live: 16 राज्यों की झांकियां दिखेंगी

परेड के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 16 और केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की नौ झांकियां शामिल होंगी। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल होंगी उनमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। इसके अलावा परेड में तीनों सेनाओं, अर्धसैनिक बलों, तटरक्षक बल, दिल्ली पुलिस, एनसीसी, एनएसएस तथा पूर्व सैनिकों की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। साथ ही प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार के विजेता हिस्सा लेंगे। नौ विभागों की झांकियां भी शामिल की गई हैं।

Fri, 26 Jan 2024 07:07 AM
Republic Day 2024 Live: फ्रांस की टुकड़ी भी मार्च पास्ट करेगी

कर्तव्य पथ पर परेड में फ्रांस की टुकड़ी भी मार्च पास्ट करेगी। इसमें 30 सदस्यीय बैंड और 90 सदस्यीय सैन्य टुकड़ी शामिल है। कैप्टन नोएल सैन्य टुकड़ी का और कैप्टन खौरडा बैंड टीम का नेतृत्व करेंगे।

Fri, 26 Jan 2024 07:01 AM
Republic Day 2024 Live: 21 तोपों की सलामी

परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान होगा और स्वदेशी तोप प्रणाली 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इस दौरान चार एमआई-17 हेलीकॉप्टर कर्तव्य पथ पर उपस्थित दर्शकों पर पुष्प वर्षा करेंगे। राष्ट्रपति द्वारा सलामी लेने के साथ ही परेड शुरू होगी। परेड की कमान दिल्ली एरिया के जनरल कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभालेंगे। मेजर जनरल सुमित मेहता सेकंड इन कमान होंगे। इसके बाद सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेता परेड में नजर आएंगे। इनमें परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) योगेन्द्र सिंह यादव तथा सूबेदार मेजर संजय कुमार (दोनों सेवानिवृत्त), अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल, सीए पीठावाला, कर्नल डी. श्रीराम कुमार, लेफ्टिनेट कर्नल जसराम सिंह (सभी सेवानिवृत्त) शामिल होंगे।

Fri, 26 Jan 2024 06:57 AM
Republic Day 2024 Live: 40 वर्ष बाद मुख्य अतिथि बग्घी से आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचने के साथ ही सुबह 10:30 बजे परेड शुरू होगी, जो करीब 90 मिनट तक चलेगी। प्रधानमंत्री वहां शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पीएम और अन्य गणमाण्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर बने सलामी मंच पर पहुंचेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बार एक और अनूठी परंपरा की शुरुआत हो रही है। इस बार भारत और फ्रांस दोनों देशों के राष्ट्रपति पारंपरिक बग्घी में सवार होकर आएंगे। यह परंपरा 40 साल पहले बंद कर दी गई थी। राष्ट्रपति एवं मुख्य अतिथि कारों से आने लगे थे लेकिन अब इसे फिर से शुरू किया जा रहा है।

Fri, 26 Jan 2024 06:41 AM
Republic Day 2024 Live: 100 से अधिक महिला कलाकार

परेड में इस बार 100 से अधिक महिला कलाकारों को भी शामिल किया गया है, जो भारतीय वाद्य यंत्र बजाते हुए दिखाई देंगी। इनके द्वारा शंख, नादस्वरम, नगाड़ा आदि परंपरागत वाद्य यंत्र बजाए जाएंगे। इस दौरान तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों की टुकड़ी भी मार्च पास्ट करते हुए नजर आएगी। जबकि फ्लाई पास्ट में आठ महिला पायलट हिस्सा लेंगी, जो लड़ाकू और अन्य विमान उड़ाते हुए विशेष आकृतियों का निर्माण करेंगी। इस मौके पर सीआरपीएफ के दस्ते में भी सिर्फ महिला कार्मिक ही इस बार नजर आएंगी।

Fri, 26 Jan 2024 06:40 AM
Republic Day 2024 Live: 13 हजार विशेष अतिथि

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, समारोह की तैयारी पूरी हो गई है। इस बार गणतंत्र दिवस की दोहरी थीम विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की जननी है। इस बार समारोह में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 13 हजार विशेष अतिथि भी बुलाए गए हैं। ये वे लोग हैं, जो देश के कोन-कोने से बुलाए गए हैं जिन्होंने विभिन्न योजनाओं को सफल बनाने की उपलब्धि हासिल की है।

Fri, 26 Jan 2024 06:30 AM
Republic Day 2024 Live: दस बजकर 30 मिनट पर परेड

भारतीय वायु सेना के ‘फ्लाई-पास्ट’ के दौरान लगभग 15 महिला पायलट भी ‘नारी शक्ति’ का प्रतिनिधित्व करेंगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की टुकड़ियों में भी केवल महिला कर्मी शामिल होंगी। गणतंत्र दिवस परेड सुबह दस बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और लगभग 90 मिनट तक चलेगी।

Fri, 26 Jan 2024 06:29 AM
Republic Day 2024 Live: आज बैंड नहीं, बजेंगे शंख

कर्तव्य पथ पर परेड की शुरुआत पारंपरिक सैन्य बैंड के बजाय पहली बार 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा शंख, नादस्वरम, नागाडा जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाने से होगी।

Fri, 26 Jan 2024 06:28 AM
Republic Day 2024 Live: आज ऐतिहासिक घटना

आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहली बार एक और ऐतिहासिक घटना में, लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा हथियार का पता लगाने वाले ‘स्वाति’ रडार और पिनाका रॉकेट प्रणाली का परेड में नेतृत्व करेंगी। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा पिछले साल आर्टिलरी रेजिमेंट में नियुक्त हुई 10 महिला अधिकारियों में से हैं।

Fri, 26 Jan 2024 06:28 AM
Republic Day 2024 Live: संविधान लागू हुआ था

भारत का गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। आज ही के दिन यानी 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था।

Fri, 26 Jan 2024 06:24 AM
Republic Day 2024 live: 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न

पूरा देश आज बड़ी ही धूम-धाम के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। कर्तव्य पथ पर 90 मिनट की परेड के दौरान भारत अपनी बढ़ती सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन करेगा।

Share:

Next Post

यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने उड़ाए इंग्लैंड के होश, डकेट बोले- हमें उम्मीद नहीं थी कि...

Fri Jan 26 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (opening batsman ben duckett)का मानना है कि इंग्लैंड (England)का पहली पारी में 246 रन का स्कोर अच्छा था लेकिन कहा कि उन्होंने उम्मीद (Hope)नहीं की थी कि भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा गुरुवार को पहले टेस्ट के पहले दिन पारी शुरू करते ही आक्रामक […]