img-fluid

भावना नगर रोड पर कीचड़ से परेशान रहवासी, कांग्रेस नेताओं ने कीचड़ में बैठकर दिया धरना

August 21, 2026

इंदौर। भावना नगर रोड पर सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क की स्थिति बदहाल हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ फैलने से रहवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 75 के पार्षद कुणाल सोलंकी सड़क पर कीचड़ के बीच धरने पर बैठ गए।


  • वहीं नेता प्रतिपक्ष सोनाली भाटिया भी धरने में शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि जब तक भावना नगर रोड के रहवासियों की समस्या का समाधान नहीं किया जाता और सड़क को व्यवस्थित नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। सीवरेज लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved