img-fluid

राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से टीएमसी से इस्तीफा दिया – सुष्मिता देव

June 10, 2026


नई दिल्ली । सुष्मिता देव (Sushmita Dev) ने कहा कि राजनीतिक और व्यक्तिगत कारणों से (For Political and Personal Reasons) टीएमसी से इस्तीफा दिया (Resigned from TMC) ।


  • सुष्मिता देव ने राज्यसभा सदस्यता और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि कुछ राजनीतिक और व्यक्तिगत कारण के चलते इस्तीफा दिया । सुष्मिता देव ने कहा, “मेरे कुछ राजनीतिक और व्यक्तिगत कारण हैं। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती।” उन्होंने कहा, “आज सुबह मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और लगभग 11 बजे उपराष्ट्रपति को राज्यसभा से अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह तय करना मेरा अधिकार है कि मैं किस तरह की राजनीति करूंगी, कहां करूंगी या राजनीति में बनी भी रहूंगी या नहीं। यह तय करने के लिए मुझे कुछ दिनों का समय चाहिए।”

    इस दौरान, सुष्मिता देव ने टीएमसी से अन्य सांसदों के इस्तीफे की अटकलों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “टीएमसी कौन छोड़ रहा है और क्यों छोड़ रहा है, इसका जवाब तो वही लोग दे सकते हैं। मैं इस पर क्यों टिप्पणी करूं? मैं अपने बारे में बात कर सकती हूं।” गौरतलब है कि सुष्मिता देव ने तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बीच पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने बुधवार को राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपना इस्तीफा दे दिया। यह पश्चिम बंगाल में मिली हार के बाद ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

    वहीं, अब सुष्मिता देव के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं हैं। इस्तीफे के बाद उन्होंने दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात पर मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज मैं आजाद हूं। मैं हिमंता दा (असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा) को लंबे समय से जानती हूं। मैं उनसे शिष्टाचार के नाते मिलने गई थी।” उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वे राजनीति में सक्रिय रहेंगी। इसके साथ ही उन्होंने असम से राजनीति करने के भी संकेत दिए। मीडिया से बातचीत में सुष्मिता देव ने कहा, “राजनीति तो चलती रहेगी। राजनीति में शामिल होने के कई तरीके हैं, लेकिन मैं असम के लोगों की सेवा करना चाहती हूं।”

    Share:

  • भाजपा ने 12 वर्षों में जनता को कोरे सपने दिखाकर गुमराह किया - कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा

    Wed Jun 10 , 2026
    चंडीगढ़ । कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा (Congress MP Kumari Sailja) ने कहा कि 12 वर्षों में कोरे सपने दिखाकर (Over past 12 years by showing Hollow Dreams ) भाजपा ने जनता को गुमराह किया (BJP has misled Public) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) की सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved