- खेत में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस हिरासत में आरोपी
भोपाल। मिसरोद में दीदी के घर से लौट रही नाबालिग को रास्ते में बाइक सवार युवक मिल गया। वह उसे घसीटकर एक खेत में ले गया। यहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में जब वह उसे घर छोडऩे जा रहा तभी रास्ते में नाबालिग ने राहगीर युवक से मदद मांगी और युवक के चंगुल से बची। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दिनेश नाम के युवक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी मंडीदीप इलाके की रहने वाली वाली है। उसकी दीदी का घर मिसरोद थानाक्षेत्र में है। कल वह अपनी दीदी के घर आई थी। दिन भर यहां पर बिताने के बाद वह रात 8 बजे वह पैदल ही वापस अपने घर के लिए निकली थी। वह समरधा गांव से आगे कलियासोत पुल के पास पहुंची थी इस दौरान उसे बाइकसवार युवक मिल गया। उसने किशोरी को रास्ता रोका तथा जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। पूरा रास्ता सुनसान होने के कारण किशोरी किसी व्यक्ति से मदद नहीं मांग पाई। इसके बाद युवक उसे एक खेत में लेकर गया। यहां पर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। रेप करने के बाद उसने किशोरी से कहा कि चलो मैं तु हें घर छोड़ देता हूं। इसके बाद उसने नाबालिग को जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। वह उसे लेकर जा रहा था इसी दौरान रास्ते में किशोरी को एक राहगीर युवक दिखा। युवक के दिखते ही किशोरी ने मदद के लिए जोर-जोर आवाज लगाना शुरू कर दिया। मदद के लिए राहगीर आगे आया तो दुष्कर्म करने वाला युवक नाबालिग को वहीं पर उतारकर भाग निकला। इसके बाद राहगीर ने अपनी बाइक से किशोरी को उसके घर छोड़ा। घर पहुंचकर किशोरी ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद रात में ही परिजनों के साथ वह थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज कराई। किशोरी ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी युवक ने अपना नाम दिनेश बताया था। साथ उसने अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिनेश के खिलाफ बलात्कार व अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।