img-fluid

फैमिली कोर्ट में बदला फैसला! तलाक लेने पहुंचे पति-पत्नी गले लगकर रोए, साथ रहने का किया निर्णय

June 13, 2026

नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों पति-पत्नी का एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह मामला दिल्ली के तीस हजारी स्थित फैमिली कोर्ट (Family Court) का है, जहां तलाक की प्रक्रिया के लिए पहुंचे दंपती ने अचानक अपना फैसला बदल दिया। दोनों एक-दूसरे के सामने आए तो पुराने मतभेद भुलाकर गले लगकर रो पड़े और फिर साथ रहने का निर्णय कर लिया।

वायरल दावों के मुताबिक, पति-पत्नी ने तलाक की अर्जी तक फाड़ दी। हालांकि, अदालत में केस की वास्तविक कानूनी स्थिति या अर्जी वापस लेने की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है।


  • बताया जा रहा है कि शिखा सिंह और सौरभ की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ा और मामला अदालत तक पहुंच गया। शिखा ने पति सौरभ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद दोनों अलग होने की प्रक्रिया में थे।

    इसी दौरान घटनाक्रम ने नया मोड़ लिया। जानकारी के अनुसार, शिखा के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस बात की जानकारी मिलते ही सौरभ ने पहल करते हुए अपने ससुर को बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार में मदद की।

    इलाज के बाद शिखा के पिता की हालत में सुधार हुआ। बताया जा रहा है कि इसी घटना के बाद दोनों के बीच बातचीत फिर शुरू हुई और रिश्तों में आई दूरियां कम होने लगीं। अब वायरल वीडियो को इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

    Share:

  • पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी 117 सीटों पर लड़ेगी, अभी नहीं कोई गठबंधन...

    Sat Jun 13 , 2026
    नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) सभी 117 सीटों (117 seats) पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कल देर रात दिल्ली में पंजाब भाजपा के शीर्ष नेताओं की एक उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न हुई जिसमें पार्टी ने अगले साल होने वाले राज्य चुनावों में सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की अपनी रणनीति को अंतिम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी

  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved